बॉक्स ऑफिस पर यश-स्टारर 'केजीएफ चैप्टर 2 (KGF: Chapter 2)' ने सिर्फ पांच दिनों में कमाई की तबाही मचा दी है। फिल्म ने भारत के साथ-साथ विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन किया है। रिलीज के पांचवें दिन भी फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। रिलीज के 5वें दिन ही दुनिया भर में इसकी कुल कमाई 625 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। इतना ही नहीं ताजा आंकड़ों के अनुसार, हिंदी में भी फिल्म ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
