Nadaaniyan Review: इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म 'नादानियां' हुई रिलीज, यहां पढ़ें फिल्म का पूरा रिव्यू

Nadaaniyan Review: इब्राहिम अली खान ने 'नादानियां' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया हैं। इस फिल्म में इब्राहिम के साथ खुशी कपूर लीड रोल में है। यह रोमांटिक फिल्म 7 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। आइए जानते हैं कैसी है इब्राहिम और खुशी की नादानियां फिल्म

अपडेटेड Mar 07, 2025 पर 4:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Nadaaniyan: इब्राहिम और खुशी की नादानियां फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है

Nadaaniyan Review: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान अपनी पहली फिल्म 'नादानियां' से बॉलीवुड में डेब्यू किया हैं। इस फिल्म में उनके साथ खुशी कपूर लीड रोल में है। यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की फिल्म फिल्म नादानियां की खासियत इसकी मजेदार कहानी है। यह फिल्म आपको ज्यादा सोचने या लॉजिक करने के बजाय हल्का-फुल्का एंटरटेन करती है। अगर आप बिना किसी टेंशन के मजेदार फिल्म देखना चाहते हैं, तो नादानियां आपके लिए बढ़िया ऑप्शन है।

फिल्म की कहानी

फिल्म नादानियां की कहानी पिया जय सिंह (खुशी कपूर) और अर्जुन मेहता (इब्राहिम अली खान) के इर्द-गिर्द घूमती है। पिया जय सिंह (खुशी कपूर) साउथ दिल्ली में रहती है और प्यार को एक सौदे की तरह देखती है। वहीं, अर्जुन मेहता (इब्राहिम अली खान) नोएडा का एक एंबिशियस लड़का है, जो हाई स्कूल डिबेट कंपटीशन जीतकर आइवी लीग यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहता है। फिल्म में कई उतार-चढ़ाव दिखाए गए हैं। फिल्म में अमीर बच्चों की लग्जरी लाइफ, बड़ी पार्टियों और उनके खास अंदाज को खूब दिखाया गया है। ऐसी दुनिया को हम पहले भी कई बार देख चुके हैं, लेकिन फिर भी धर्मा की इस फिल्म में इसे दोबारा देखने में मजा आता है।


कैसी है इब्राहिम की पहली फिल्म

फिल्म में इब्राहिम की एक्टिंग मिली-जुली है। नादानियां इब्राहिम अली खान की पहली फिल्म है। वह फिल्म में कई जगह अपनी छाप छोड़ते हैं कई जगह पर उनकी डायलॉग डिलीवरी कमजोर लगती है। खासकर एक सीन में जहां वह अपने पिता (जुगल हंसराज) के सामने काफी इमोशनल हो जाते हैं। इस सीन में इब्राहिम की मासूमियत और इमोशन दिल छू लेती हैं। उनकी पहली फिल्म देखने लायक है और काफी असरदार भी है।

खुशी कपूर की एक्टिंग

खुशी कपूर की यह तीसरी फिल्म है, इस फिल्म में उनकी एक्टिंग कुछ खास नहीं है। फिल्म में पिया जयसिंह की कहानी दिखाई गई है, जो क्यूट, एंबिशियस और प्यार की तलाश में है। लेकिन जब भी वह बोलती है तो उनके एक्सप्रेशंस सही हैं, लेकिन डायलॉग बोलने का तरीका प्रभावित नहीं करता। हालांकि, ज्यादातर जगह पर दोनों लीड एक्टर्स का परफॉर्मेंस ठीक ही लगता है।

फिल्म के बाकी कलाकार

सुनील शेट्टी और महिमा चौधरी के किरदारों को ज्यादा करने का मौका नहीं मिला, बस कुछ हल्की-फुल्की नोकझोंक ही दिखती हैं। वहीं दीया मिर्जा और जुगल हंसराज भले ही कम नजर आए हों लेकिन अपनी छोटी सी भूमिका में भी अपना असर छोड़े हैं।

एक बार देख सकते हैं नादानियां

डायरेक्टर शौना गौतम की इस फिल्म की कहानी रीवा राजदान कपूर ने लिखी है। फिल्म में कई अच्छे डायलॉग हैं जो आपको पसंद आएंगे। म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर भी बढ़िया है। अगर आपको करण जौहर की हाई स्कूल रोमांस फिल्में पसंद हैं तो नादानियां आपके लिए सही चॉइस हो सकती है। यह फिल्म कोई गहरी कहानी नहीं कहती लेकिन इसे बिना सोचे-समझे सिर्फ मजे के लिए देखा जा सकता है।

क्रिकेट के बाद एक्टिंग में जलवा दिखाने को तैयार सौरव गांगुली! इस वेब सीरीज में आएंगे नजर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।