KK Death: सामने आया सिंगर केके की मौत का सच! पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

डॉक्टर्स ने कहा है कि केके को हार्ट ब्लॉकेज में समस्या थी। अगर समय से उन्हें CPR दिया जाता तो उनकी जान बचाई जा सकती थी। 31 मई की सुबह उन्होंने अपने मैनेजर से कहा था कि उनमें एनर्जी की कमी है

अपडेटेड Jun 03, 2022 पर 5:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
KK Death: सामने आया सिंगर केके की मौत का सच! पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

KK Death: बॉलीवुड के मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नथ (केके) की मौत के बाद उनसे जुड़ी कई अलग-अलग जानकारियां सामने आ रही हैं। केके के निधन पर कोलकाता पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। इस बीच पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को ईटाइम्स को बताया कि दिवंगत गायक केके की ऑटोप्सी रिपोर्ट के बाद पता चला है कि उनके दिल के चारों ओर एक फैटी लेयर बन गई थी, जो सफेद हो गई थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, वाल्व पूरी तरह से स्टिफ (सख्त) हो गए थे। पुलिस ने कहा कि हिस्टोपैथोलॉजिकल टिश्यूज के बारे में एक स्टडी है, जो ब्लॉकेज रिवील कर सकता है। केके के पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट को हिस्टोपैथोलॉजिकल (Histopathological) टेस्ट के लिए भेजा गया था, जिसमें यह खुलासा हुआ है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टरों ने कहा है कि केके के दिल में स्टिफनेस (कठोरता) समय के साथ डेवलप होती है। इसलिए, पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट को हिस्टोपैथोलॉजिकल टेस्ट के लिए भेजा जाएगा, जो ब्लॉकेज को रिवील कर सकते हैं।


ये भी पढ़ें- KK Death: लाइव कॉन्सर्ट के दौरान ही बिगड़ गई थी सिंगर केके की तबीयत! बार-बार पोछते रहे थे पसीना, अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत

पुलिस सूत्रों ने आगे बताया कि उनके शरीर में एंटासिड और एसिडिटी रिलीफ सिरप के साथ गैस्ट्रिक, लीवर और विटामिन-C से निपटने वाली 10 अलग-अलग दवाएं मिलीं। उनके शरीर में जो दवाएं मिली हैं, उनमें कुछ आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाएं भी शामिल हैं।

जांच में यह भी पता चला है कि केके अक्सर एंटासिड की गोलियां यूज करते थे। 31 मई की सुबह उन्होंने अपने मैनेजर से कहा था कि उनमें एनर्जी की कमी है। उस रात, अपनी मौत से कुछ घंटे पहले उन्होंने अपनी पत्नी से कहा था कि उनके कंधे और हाथ दर्द कर रहे हैं।

केके के नाम से मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नाथ का 31 मई को कोलकाता में एक लाइव कॉन्सर्ट में भाग लेने के तुरंत बाद निधन हो गया था। कोलकाता में गन सैल्युट देने के बाद उनके पार्थिव शरीर को मुंबई लाया गया, जहां गुरुवार (2 जून) को उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

‘प्यार के पल’ और ‘यारों’ जैसी शुरुआती हिट एलबम ने केके को देश के युवाओं के बीच लोकप्रिय बना दिया। एक पार्श्व गायक के रूप में उन्होंने ‘आंखों में तेरी’ (ओम शांति ओम), ‘जरा सा’ (जन्नत), ‘खुदा जाने’ (बचना ऐ हसीनो) और ‘तड़प तड़प’ (हम दिल दे चुके सनम) जैसे गाने गाए। बहुमुखी गायक केके ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी और बांग्ला सहित अन्य भाषाओं में भी गाने रिकॉर्ड किए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।