KK Death: लाइव कॉन्सर्ट के दौरान ही बिगड़ गई थी सिंगर केके की तबीयत! बार-बार पोछते रहे थे पसीना, अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत

53 साल के KK पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक कार्यक्रम में परफॉर्म कर रहे थे। लाइव कॉन्सर्ट के दौरान मंच पर ही उनकी तबीयत खराब हो गई और कुछ ही घंटों बाद उनकी मौत हो गई

अपडेटेड Jun 01, 2022 पर 2:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कोलकता के नाजरुल मंच पर केके परफॉर्म कर रहे थे

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ (Krishnakumar Kunnath) का मंगलवार को एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह केके (KK) के नाम से मशहूर थे। 53 साल के KK पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक कार्यक्रम में परफॉर्म कर रहे थे। लाइव कॉन्सर्ट के दौरान मंच पर ही उनकी तबीयत खराब हो गई और कुछ ही घंटों बाद उनकी मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि समारोह में करीब एक घंटे तक गाने के बाद जब केके वापस अपने होटल पहुंचे तो वह अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। कॉन्सर्ट के दौरान सभी इस आवाज में मदहोश थे और फिर अचानक केके को दर्द सा होने लगा। उन्हें तबीयत ठीक नहीं लग रही थी। सिंगर ने कथित तौर पर खचाखच भरे ऑडिटोरियम में परफॉर्मेंस पूरा करने के बाद बेचैनी की शिकायत की।

ये भी पढ़ें- मशूहर सिंगर KK की 53 साल की उम्र में मौत, कोलकाता में कॉन्सर्ट के बाद बिगड़ी थी तबीयत


ट्विटर पर शेयर किए गए एक वीडियो में वह कॉन्सर्ट के बाद स्टेज से बाहर जाते समय असहज दिख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलकता के नाजरुल मंच पर केके परफॉर्म कर रहे थे। बैचेनी के बाद उन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही ये खूबसूरत आवाज हमेशा हमेशा के लिए शांत हो गई। शुरुआती जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर केके के लास्ट शो के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो ऐसा है, जिसमें उन्हें टॉवल से अपना चेहरा पोछते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में केके की तबीयत खराब नजर आ रही है। इस दौरान कभी वो ऊपर देख रहे हैं, तो कभी पानी की बोतल उठाते दिखे।

जब केके को अच्छा महसूस नहीं हुआ, तो उन्हें वापस होटल ले जाया गया। वीडियो में उनको कॉन्सर्ट से बाहर आते देखा जा सकता है। इस दौरान केके के चेहरे पर पसीना है और उनके एक्सप्रेशन उनकी खराब हालत बयां कर रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, इवेंट के बाद वो जमीन पर गिर भी पड़े थे, जिससे उनके सिर और चेहरे पर चोट के निशान भी आ गए। केके की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें कोलकाता के CMRI अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अफसोस जब तक उनकी सांसे चलना बंद हो चुकी थीं।

जैसे ही सोशल मीडिया पर केके की निधन की खबर सामने आई, इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई। तमाम फैंस को केके का निधन का सुनकर झटका लगा। मशहूर सिंगर केके ने हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, मराठी और बंगाली समेत कई भाषाओं के गीतों को अपनी आवाज दी थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।