Laapataa Ladies: ऑस्कर की रेस से बाहर हुई 'लापता लेडीज' तो इमोशनल हुईं किरण राव! पोस्ट कर दिया ऐसा रिएक्शन

Laapataa Ladies: किरण राव द्वारा निर्देशित और आमिर खान प्रोडक्शन हाउस के तहत बनाई गई फिल्म 'लापता लेडीज' ऑस्कर की दौड़ से बाहर हो चुकी है। यह फिल्म भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय फीचर कैटेगरी में ऑस्कर के लिए भेजी गई थी। ये फिल्म ऑस्कर की अंतिम 15 फिल्मों की सूची में अपनी जगह नहीं बना पाई। अब इसपर किरण राव ने अपना रिएक्शन दिया है

अपडेटेड Dec 19, 2024 पर 4:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Laapataa Ladies: 'लापता लेडीज' ऑस्कर की दौड़ से बाहर होने पर किरण राव ने अपना रिएक्शन दिया है

Laapataa Ladies: किरण राव द्वारा निर्देशित और आमिर खान के प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'लापता लेडीज' ऑस्कर 2025 की रेस से बाहर हो गई है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 'लापता लेडीज' को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर कैटेगरी में भेजा गया था। लापता लेडीज इस कैटेगरी के लिए अंतिम 15 फिल्मों में भी जगह नहीं बना सकी। फिल्म के ऑस्कर से बाहर होने के बाद किरण राव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

किरण राव ने क्या कहा

'लापता लेडीज' के ऑस्कर रेस से बाहर होने पर फिल्म की टीम ने प्रशंसकों को समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है। हालांकि इस पर किरण ने कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की, लेकिन उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक भावुक पोस्ट के जरिए अपने भाव व्यक्त किए। उन्होंने आंसू भरी आंखों वाले इमोजी के साथ दिल और हाथ जोड़ने की इमोजी को पोस्ट किया है। पोस्ट में लिखा था, "आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।"


टीम ने दी ये जानकारी

आमिर खान प्रोडक्शंस ने बताया कि इस साल 'लापता लेडीज' ऑस्कर की शॉर्टलिस्ट में जगह नहीं बना पाई, जिससे उन्हें थोड़ी निराशा हुई। हालांकि, उन्होंने इस सफर में मिले अपार समर्थन के लिए दर्शकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने एकेडमी के सदस्यों और FFI जूरी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रतिष्ठित प्रक्रिया का हिस्सा बनने पर उन्हें गर्व है। उन्होंने आगे कहा कि सभी शॉर्टलिस्टेड फिल्मों की टीमों को बधाई और अगले स्टेजेज के लिए शुभकामनाएं। उनके लिए यह कोई अंत नहीं है, बल्कि एक और आगे बढ़ने का कदम है। वे भविष्य में भी ऐसी प्रभावशाली कहानियां लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

आमिर खान ने किया है फिल्म को प्रोड्यूस

बता दें कि 'लापता लेडीज' को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में रवि किशन इंस्पेक्टर की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि प्रतिभा रांटा, नितांशी गोयल, स्पर्श श्रीवास्तव और छाया कदम जैसे कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म की कहानी दो शादीशुदा महिलाओं के खो जाने के इर्द-गिर्द घूमती है। इसे भारत में काफी सराहा गया है। 'लापता लेडीज' ने भारतीय सिनेमा में एक अहम स्थान बनाया है और इसके निर्माता आगे भी दर्शकों के लिए विशेष कहानियां लाने के लिए तत्पर हैं।

OTT Release This Week: 'हनी सिंह' की डॉक्यूमेंट्री से लेकर 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' तक...क्रिसमस से पहले ओटीटी पर मिलेगा एक्शन और थ्रिलर का धमाका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।