OTT Release This Week: 'हनी सिंह' की डॉक्यूमेंट्री से लेकर 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' तक...क्रिसमस से पहले ओटीटी पर मिलेगा एक्शन और थ्रिलर का धमाका

OTT Releases of this week: इस हफ्ते अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई शानदार वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली है। क्रिसमस से पहले आप घर बैठे अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन सीरीज और फिल्मों का आनंद उठा सकते हैं। आइए जानते हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली वेब सीरीज और फिल्में कौन सी है

अपडेटेड Dec 19, 2024 पर 3:50 PM
OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर कई धमाकेदार सीरीज रिलीज होने वाली है, जिसमें हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री भी है

OTT Releases Of This Week: क्रिसमस से पहले ओटीटी पर इस हफ्ते कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है, जो आपके विकेंड को काफी खास बना देंगी। साल के आखिरी महीने में आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और एनिमेशन का भरपूर मजा मिलने वाला है। इस हफ्ते कई बढ़िया फिल्में, डॉक्यूमेंट्री और वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। जो आपके विकेंड को और भी ज्यादा मजेदार बना देंगी। इस हफ्ते हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री भी रिलीज होने वाली है वहीं बच्चों के लिए भी कई एनिमेटेड सीरीज ओटीटी पर आएगी। आइए जानते हैं इस हफ्ते ओटीटी पर क्या-क्या नया आने वाला है।

‘यो यो हनी सिंह: फेमस’ (Yo Yo Honey Singh: Famous)

पॉपुलर सिंगर और रैपर हनी सिंह के लाइफ पर बनी डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर 20 तारीख को रिलीज होगी। इस डॉक्यूमेंट्री में हनी सिंह की पर्सनल और प्रोफेशलन लाइफ के बारे में सबकुछ दिखाया जाएगा।


'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' (Girls Will Be Girls)

'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' 16 वर्षीय मीरा की कहानी है, जो एक सख्त बोर्डिंग स्कूल में पढ़ती है। इस फिल्म में मां-बेटी की कहानी को दिखाया गया है। यह फिल्म 18 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो गई है। इस फिल्म में केसव बिनॉय किरण, प्रीति पाणिग्रही और कानी कुसृति मुख्य भूमिका में है।

‘व्हाट इफ? सीजन 3’ (What If...?: season 3)

22 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मार्वल्स की एनिमेटेड सीरीज व्हाट्स इफ का तीसरा सीजन रिलीज होगा। जिसमें आपको जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेगा।

'क्यूबिकल्स' (Cubicles season 4)

'क्यूबिकल्स' वेब सीरीज 20 दिसंबर को सोनी लिव पर रिलीज होगी, यह इसका चौथा सीजन है। इसकी कहानी अभिषेक चौहान के इर्द गिर्द घूमती है। इस सीरीज को आप हिंदी, मराठी, तमिल सहित कई भाषाओं में देख सकते हैं।

'मूनवॉक' (Moonwalk)

ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर 20 दिसंबर को कॉमेडी थ्रिलर सीरीज ‘मूनवॉक’ रिलीज होगी। इस सीरीज में दो चोरों की कहानी को दिखाया गया है। इसमें अंशुमान पुष्कर, समीर कोच्चर,निधि सिंह और शीबा चड्ढा समेत कई स्टार्स है

Amitabh Bachchan: केबीसी में अमिताभ बच्चन ने सुनाया फिल्म 'कभी-कभी' का अनोखा किस्सा, 48 साल बाद भी है उन कपड़ों का इंतजार!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।