Get App

Laapataa Ladies: ऑस्कर 2025 की रेस से बाहर हुई आमिर खान की फिल्म 'लापता लेडीज', 'संतोष' अगले राउंड के लिए सेलेक्ट

Laapataa Ladies: किरण राव द्वारा निर्देशित और सुपरस्टार आमिर खान के प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'लापता लेडीज' ऑस्कर की दौड़ से बाहर हो गई है। यह फिल्म अंतिम 15 फिल्मों की लिस्ट में शामिल नहीं हो पाई। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (AMPAS) ने बुधवार सुबह यह घोषणा की। इस खबर से भारतीय फैंस काफी निराश हैं

Akhileshअपडेटेड Dec 18, 2024 पर 10:20 AM
Laapataa Ladies: ऑस्कर 2025 की रेस से बाहर हुई आमिर खान की फिल्म 'लापता लेडीज', 'संतोष' अगले राउंड के लिए सेलेक्ट
Laapataa Ladies: ऑस्कर 2025 की दौड़ से 'लापता लेडीज' बाहर हो गई है

Laapataa Ladies Is Out Of Oscars 2025: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'लापता लेडीज' ऑस्कर 2025 की रेस से बाहर हो गई है। किरण राव द्वारा निर्देशित 'लापता लेडीज' 97वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर कैटेगरी में आधिकारिक एंट्री पाने वाली फिल्म अंतिम 15 फिल्मों में भी जगह नहीं बना सकी। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (AMPAS) ने फिल्म के बाहर होने की घोषणा की। अंतिम 15 फिल्मों की सूची में ब्रिटिश-भारतीय फिल्म निर्माता संध्या सूरी की फिल्म 'संतोष' भी शामिल है। अंतिम 15 में जगह बनाने वाली संध्या सूरी की फिल्म 'संतोष' ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व करेगी।

अंतिम 15 में जगह बनाने वाली फिल्मों में 'आई एम स्टिल हियर' (ब्राजील), 'यूनिवर्सल लैंग्वेज' (कनाडा), 'एमिलिया पेरेज', 'द गर्ल विद द नीडल' (डेनमार्क) 'वेव्स' (चेक गणराज्य), 'द सीड ऑफ द सेक्रेड फिग' (जर्मनी) 'टच' (आइसलैंड), 'नीकैप' (आयरलैंड), 'वर्मिग्लियो' (इटली), 'फ्लो' (लातविया), 'आर्मंड' (नॉर्वे), 'फ्रॉम ग्राउंड जीरो' (फिलिस्तीन), 'डाहोमी' (सेनेगल) और 'हाउ टू मेक मिलियन्स बिफोर ग्रैंडमा डाइस' (थाईलैंड) शामिल है।

ऑस्कर अवॉर्ड का ऐलान 17 जनवरी को किया जाएगा। 2 मार्च को ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी होगी। ऑस्कर 2025 के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री पाने वाली ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म 'लापता लेडीज' 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को आलोचकों और दर्शकों दोनों ने सराहा था। Jio स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत लापता लेडीज को किरण राव ने निर्देशित किया है। फिल्म का निर्माण आमिर खान और ज्योति देशपांडे ने किया है।

आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म की स्क्रिप्ट बिप्लब गोस्वामी ने तैयार की। जबकि अतिरिक्त संवाद दिव्यनिधि शर्मा द्वारा लिखे गए। 'लापता लेडिज' से पहले भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए 3 फिल्में 'मदर (1957) इंडिया', 'सलाम बॉम्बे' (1988) और 'लगान' (2001) को नामांकित किया जा चुका है। हालांकि, किसी भी फिल्म को ऑस्कर नहीं मिल सका।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें