Lara Dutta Birthday: मिस यूनिवर्स लारा दत्ता का जन्मदिन आज, 22 साल की उम्र में रच दिया था इतिहास, जानिए कैसा रहा फिल्मी करियर

Lara Dutta Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता आज 16 अप्रैल 2024 को अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 16 अप्रैल 1978 के दिन गाजियाबाद में हुआ था। उन्होंने अपने फिल्मी सफर के दौरान कई फिल्मों पर काम किया है। उनके पिता एलके दत्ता एयरफोर्स में अधिकारी रह चुके हैं। लारा के पिता पंजाबी हैं। वहीं, उनकी मां एंग्लो इंडियन हैं

अपडेटेड Apr 16, 2024 पर 9:57 AM
Lara Dutta Birthday: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस लारा दत्ता ने काफी समय में इंडस्ट्री से दूर है।

Lara Dutta Birthday: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस लारा दत्‍ता (Lara Dutt) ने बॉलीवुड में अपना अलग नाम कमाया है। लारा दत्ता (Lara Dutt) आज 46वां जन्मदिन मना रही हैं। लारा ना केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में अपना नाम कमा चुकी हैं। दरअसल, साल 2000 में लारा दत्ता  ने मिस यूनिवर्स के ताज पर कब्जा किया था। तब से लेकर आज तक वो हर दिन कमाल कर रही हैं। लारा दत्ता का जन्म 16 अप्रैल 1978 के दिन उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुआ था। उनके पिता एलके दत्ता एयरफोर्स में अधिकारी रह चुके हैं।

लारा के पिता पंजाबी हैं। वहीं, उनकी मां एंग्लो इंडियन हैं। बॉलीवुड में अपना परचम लहराने से पहले ही लारा काफी शोहरत हासिल कर चुकी थीं। दरअसल, फिल्मों में काम करने से पहले लारा कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीत चुकी थीं।

साल 2000 में बनीं मिस यूनिवर्स


साल 2000 में मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम कर लारा रातों रात मशहूर हो गईं थीं। उनके खिताब जीतने के पीछे की कहानी भी काफी दिलचस्प है। बता दें कि इस प्रतियोगिता को जीतने के लिए फाइनल राउंड में हर किसी से एक सवाल पूछा गया और प्रतियोगियों के जवाब के आधार पर ही विजेता को लेकर निर्णय लिया जाना था। ऐसा ही एक मुश्किल सवाल लारा दत्ता से पूछा गया। जिसका उन्होंने इतने खूबसूरत अंदाज में जवाब दिया कि उन्हें प्रतियोगिता का विनर घोषित कर दिया गया। मिस यूनिवर्स बन चुकी अभिनेत्री किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं हैं। यही कारण है कि बॉलीवुड छोड़ने के बाद भी अभिनेत्री आज भी सुर्ख़ीयों में बनी रहती हैं। बता दें लंबे समय से अभिनेत्री किसी भी फिल्मों नजर नहीं आई हैं।

लारा ने फिल्म अंदाज से किया डेब्यू

लारा दत्ता (Lara Dutt) ने बॉलीवुड में फिल्म ‘अंदाज’ से डेब्यू किया था। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) थे। लारा दत्ता को उनके ग्लैमर लुक के लिए काफी पसंद किया जाता है। लारा ने पार्टनर, मस्ती, भागमभाग, नो एंट्री, हाउसफ़ुल जैसी कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फिल्मी करियर के अलावा लारा की पर्सनल लाइफ़ भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके कई अफेयर के चर्चे भी सुर्खियों में रहते थे। उनका नाम केले डोर्जी से लेकर डिनो मोरिया तक जुड़ा था। इसका साफ असर उनके करियर पर भी पड़ा। लेकिन बाद में लारा का दिल आया टेनिस प्लेयर महेश भूपति पर भी आ गया था।

कहा जाता है कि दोनों के रिश्तों की शुरुआत तब हुई थी, जब भूपति का तलाक भी नहीं हुआ था। हालांकि लारा दत्ता से प्यार करने के बाद महेश भूपति ने अपनी सात साल पुरानी शादी को भी तोड़ दिया। इसके बाद एक्ट्रेस लारा दत्ता से साल 2011 में शादी रचा ली।

Oscars 2025 : अगले साल के ऑस्कर अवॉर्ड्स का पूरा शेड्यूल जारी, नॉमिनेशन की डेट भी आई सामने, पूरी डिटेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।