Lara Dutta Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता (Lara Dutt) ने बॉलीवुड में अपना अलग नाम कमाया है। लारा दत्ता (Lara Dutt) आज 46वां जन्मदिन मना रही हैं। लारा ना केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में अपना नाम कमा चुकी हैं। दरअसल, साल 2000 में लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स के ताज पर कब्जा किया था। तब से लेकर आज तक वो हर दिन कमाल कर रही हैं। लारा दत्ता का जन्म 16 अप्रैल 1978 के दिन उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुआ था। उनके पिता एलके दत्ता एयरफोर्स में अधिकारी रह चुके हैं।
