Get App

Lata Mangeshkar Death: जब बायोग्राफी लिखने के दौरान लेखिका ने स्वर कोकिला को किए 20 फोन कॉल, करीब एक साल तक चली बातचीत

Lata Mangeshkar को पिछले महीने Covid-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 06, 2022 पर 3:09 PM
Lata Mangeshkar Death: जब बायोग्राफी लिखने के दौरान लेखिका ने स्वर कोकिला को किए 20 फोन कॉल, करीब एक साल तक चली बातचीत
लता मंगेशकर का आज सुबह 92 साल की उम्र में निधन हो गया

Lata Mangeshkar Biography: लता मंगेशकर, प्रसिद्ध गायिका और 'नाइटिंगेल ऑफ इंडिया' का आज सुबह 92 साल की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें पिछले महीने Covid-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल की इंसेंटिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती कराया गया था।

भारत रत्न, पद्म विभूषण और पद्म भूषण पुरस्कार हासिल करने वाली, लता मंगेशकर भारतीय सिनेमा की एक प्रतीक थीं। 2009 में उनकी जीवनी, ब्रिटिश लेखिका और टेलीविजन डॉक्यूमेंट्री प्रोड्यूसर नसरीन मुन्नी कबीर द्वारा लिखी गई। "Lata Mangeshkar ...in Her Own Voice" 2009 में नियोगी बुक्स की तरफ से पब्लिश की गई थी।

किताब में लता मंगेशकर के करियर और जीवन की जानकारी है और मई 2008 से मार्च 2009 तक लेखक और गायक के बीच व्यापक बातचीत भी शामिल है।

दोनों के बीच फोन कॉल्स के जरिए 20 सेशन चले। अक्टूबर 2008 में लेखक के मुंबई आने के बाद, और बातचीत अगले साल मार्च तक जारी रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें