Lawrence-A Gangster Story: लॉरेंस बिश्नोई पर बनेगी वेब सीरीज, ये एक्टर निभाएगा गैंगस्टर का किरदार, फर्स्ट लुक जल्द

सच्ची घटनाओं पर फिल्में बनाने के लिए मशहूर, जानी फायर फॉक्स का मकसद लॉरेंस बिश्नोई के इर्द-गिर्द एक मनोरंजक और यथार्थवादी कहानी पेश करना है, जिसने देश और विदेश में अपनी आपराधिक गतिविधियों के लिए कुख्याति हासिल की है। अप कमिंग वेब सीरीज पूरी तरह से लॉरेंस बिश्नोई के जीवन पर आधारित होगी

अपडेटेड Oct 18, 2024 पर 3:40 PM
Lawrence-A Gangster Story: लॉरेंस बिश्नोई पर बनेगी वेब सीरीज, ये एक्टर निभाएगा गैंगस्टर का किरदार

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम अब तक आप खबरों में सुनते था या टीवी न्यूज में देखते थे, लेकिन अब जल्द ही गैंगस्टर पर बनी वेब सीरीज भी आपको देखने के लिए मिलेगी। जानी फायर फॉक्स फिल्म प्रोडक्शन हाउस लॉरेंस - ए गैंगस्टर स्टोरी नाम की एक नई वेब सीरीज रिलीज करने वाली है, जिसे आधिकारिक तौर पर इंडियन मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन से टाइटल अप्रूवल भी मिल गया है। यह सीरीज गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जीवन पर आधारिक होगी, जो हाल ही में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या सहित कई विवादों के बाद काफी चर्चाओं में है।

सच्ची घटनाओं पर फिल्में बनाने के लिए मशहूर, जानी फायर फॉक्स का मकसद लॉरेंस बिश्नोई के इर्द-गिर्द एक मनोरंजक और यथार्थवादी कहानी पेश करना है, जिसने देश और विदेश में अपनी आपराधिक गतिविधियों के लिए कुख्याति हासिल की है।

वेब सीरीज में लॉरेंस बिश्नोई की लाइफ


अप कमिंग वेब सीरीज पूरी तरह से लॉरेंस बिश्नोई के जीवन पर आधारित होगी, जिसमें ये दिखाने की कोशिश होगी कि कैसे वो एक एक कुख्यात गैंगस्टर बना।

लॉरेंस बिश्नोई का नाम कई विवादित और अक्सर भयानक घटनाओं से जुड़ा रहा है। इस सीरीज का मकसद आपराधिक दुनिया में उसके आने से लेकर कैसे उसका नेटवर्क और असर बढ़ा है, ये सब दिखाना होगा।

परदे पर कौन निभाएगा गैंगस्टर का किरदार

अब सवाल ये है कि वेब सीरीज में लॉरेंसी बिश्नोई का किरदार कौन निभाएगा, तो उसका जवाब आपको दिवाली के बाद मिल जाएगा, जब सीरीज का पहला पोस्टर रिलीज किया जाएगा। इस पोस्टर लॉन्च के साथ ही ये भी खुलासा हो जाएगा कि कौन अभिनेता गैंगस्टर का किरदार निभाएगा।

इस अपडेट को शेयर करते हुए, जानी फायर फॉक्स के प्रोडक्शन हाउस के प्रमुख अमित जानी ने इस बात पर जोर दिया कि 'Lawrence- A Gangster Story' के साथ, उनका लक्ष्य दर्शकों को एक और नाटकीय और सच्ची कहानी से जोड़ना है।

प्रोडक्शन हाउस ने पहले 'A Tailor Murder Story' जैसे प्रोजेक्ट की घोषणा की थी, जो उदयपुर के दर्जी कन्हैया लाल साहू की हत्या पर बेस्ड है, और 'Karachi to Noida' के जरिए सीमा हैदर और सचिन की अनूठी कहानी लेकर आए हैं।

दोनों फिल्में सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं, जो समाज की जटिलताओं और इसके विकसित होते सामाजिक परिदृश्य को उजागर करती हैं। असली घटनाओं पर आधारित कहानी फिल्माने के लिए मशहूर, जानी फायर फॉक्स 'लॉरेंस - ए गैंगस्टर स्टोरी' के साथ एक और सम्मोहक कहानी पेश करने के लिए तैयार है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का पर्दाफाश, सलमान खान की हत्या के लिए 25 लाख की सुपारी और 60 शूटरों की हुई भर्ती

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।