Get App

'लॉरेंस बिश्नोई ने मुझे मारने की कोशिश की' सलमान खान ने पुलिस के सामने दर्ज कराया बयान, एक्टर के घर पर हुई थी फायरिंग

सलमान खान ने कहा, "मुझे सोशल मीडिया से पता चला है कि लॉरेंस बिश्नोई ने हमले की जिम्मेदारी ली है। इसलिए, मेरा मानना ​​है कि यह लॉरेंस बिश्नोई गैंग है, जिसने मेरी बालकनी पर गोलीबारी की है।" इस साल अप्रैल में मुंबई के बांद्रा इलाके में सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलियां चलाई गईं। बाद में, ये बताया गया कि हमले के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ होने का आरोप है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 24, 2024 पर 9:15 PM
'लॉरेंस बिश्नोई ने मुझे मारने की कोशिश की' सलमान खान ने पुलिस के सामने दर्ज कराया बयान, एक्टर के घर पर हुई थी फायरिंग
सलमान खान ने पुलिस के सामने दर्ज कराया बयान, एक्टर के घर पर हुई थी फायरिंग

सलमान खान ने उन कथित धमकियों के बारे में खुलासा किया है, जो उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से सालों से मिल रही हैं। पिछले महीने, बॉलीवुड सुपरस्टार ने घर पर गोलीबारी के मामले में अपना बयान दर्ज कराया था, तब उन्होंने दावा किया था कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग उन्हें मारने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने ये भी खुलासा किया कि इस साल अप्रैल में फायरिंग के बाद उन्होंने अपने परिवार के लोगों से "हर समय सतर्क" रहने के लिए कहा था।

India Today ने बताया कि सलमान खान (Salman Khan) ने मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल के सामने अपना बयान दर्ज कराया है। एक्टर ने कहा, "मुझे पटाखे जैसी आवाज सुनाई दी। तभी सुबह करीब 4.55 बजे पुलिस बॉडीगार्ड ने बताया कि बाइक पर सवार दो लोगों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट की पहली मंजिल की बालकनी पर हथियार से फायरिंग की है। इससे पहले भी मुझे और मेरे परिवार को चोट पहुंचाने की कोशिश की गई थी।"

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मेरे घर पर की फायरिंग: सलमान

सलमान ने आगे कहा, "मुझे सोशल मीडिया से पता चला है कि लॉरेंस बिश्नोई ने हमले की जिम्मेदारी ली है। इसलिए, मेरा मानना ​​है कि यह लॉरेंस बिश्नोई गैंग है, जिसने मेरी बालकनी पर गोलीबारी की है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें