Liger Box Office Collection: ऐसा लग रहा है विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) स्टारर एक्शन एंटरटेनर 'लाइगर (Liger)' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। लगातार फ्लॉप हो रहीं बॉलीवुड फिल्मों के बीच लाइगर रिलीज के पहले दिन सफल रही है। फिल्म को हिंदी और तेलुगु में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। वहीं विदेशी बॉक्स ऑफिस ने भी इसके कलेक्शन में सकारात्मक इजाफा किया है।
सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। बॉक्स ऑफिस पर लाइगर ने पहले दिन कमाई के मामले में आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। 'लाइगर' पहले दिन दुनियाभर में 33 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही है। विजय इस फिल्म में एक एमएमए फाइटर की भूमिका निभा रहे हैं।
लाइगर की एडवांस बुकिंग के बाद से ही अंदाजा लगाया जा रहा था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमाल करेगी। उम्मीद के मुताबिक, फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो यह आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' की कुल कमाई से ज्यादा है।
छुट्टी के दिन रिलीज हुई इन दोनों सुपर स्टार की फिल्मों की कमाई 20 करोड़ रुपये भी नहीं हो सकी थी। वहीं, आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 33.12 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। विजय देवरकोंडा दक्षिण भारत के बड़े स्टार हैं, जिसका फायदा उनकी फिल्म को मिला है।
हालांकि, हिंदी पट्टी में फिल्म का कलेक्शन थोड़ा फिका रहा है। फिल्म में अनन्या पांडे, लाइगर की प्रेमिका तान्या के रोल में हैं। 'लाइगर' में विजय और आलिया के अलावा राम्या कृष्णन, रोनित रॉय और मकरंद देशपांडे ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। इंटरनेशनल बॉक्सर माइक टायसन ने भी फिल्म में कैमियो किया है।