The Kapil Sharma Show: द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show – TKSS) के फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। नए सीजन का प्रोमो रिलीज हो गया है। द कपिल शर्मा शो का नया सीजन 10 सितंबर 2022 से हर शनिवर और रविवार को टेलिकास्ट होगा। इस सीजन में शो की पुराने स्टारकास्ट में से कई सदस्य वापसी कर रहे हैं। वहीं, बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट और इश्कबाज सीरियल की एक्ट्रेस सृष्टि रोडे (Srishty Rode) की एंट्री हुई है। शो के प्रोमो में अर्चना पूरन सिंह, सुमोना चक्रवर्ती, सृष्टि रोड़े और चंदन प्रभाकर जैसे कई कलाकार नजर आ रहे हैं।
सोनी टीवी ने प्रोमो रिलीज कर दिया है। इसमें कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अस्पताल में बिस्तर पर लेटे हुए हैं। उनके आस-पास किकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती, चंदन प्रभाकर और बाकी स्टार कास्ट नजर आ रहे हैं। चंदन प्रभाकर साउथ के अवतार में नजर आ रहे हैं। कपिल को होश आता है और वह अपनी वाइफ भूरी यानी सुमोना चक्रवर्ती को पहचानने से इंकार कर देते हैं और उन्हें बहनजी पुकारते हैं। इसके बाद सृष्टि रोडे की एंट्री होती है। सृष्टि कपिल शर्मा को डार्लिंग कहती हैं और वह दौड़ते हुए उन्हें गले लगा लेते हैं। अर्चना पूरन सिंह आती हैं और कपिल से कहती हैं, 'बीवी को भूल गया और लड़की की स्कूटी का नंबर तक याद है।' कपिल जवाब देते हैं, 'मरीजों के फल तो छोड़ दिया करो।'
कृष्णा अभिषेक नहीं होंगे हिस्सा
वहीं कपिल शर्मा शो में इस बार कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक नहीं होगे। इस खबर से हर कोई हैरान है। सुनील पाल को कृष्णा का यह फैसला पसंद नहीं आया। सुनील पाल को समझ नहीं आ रहा कृष्णा क्यों इतना बड़ा शो छोड़ रहे हैं? सुनील ने कृष्णा पर तंज भी कसा है। सुनील ने कहा कि कपिल शर्मा शो से अपने कृष्णा अभिषेक भाई एग्जिट करने वाले हैं। क्यों करते हैं ऐसे सब लोग? कपिल शर्मा शो अच्छा चल रहा है। आपको अच्छा काम मिल रहा है। पैसे भी आपको बाहर से 100 गुना ज्यादा मिल रहे हैं। क्या करोगे बाहर जाकर? वही छोटे मोटे सीरियल। इधर उधर का कुछ, B-C ग्रेड की फिल्में।