Get App

Liger Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर लाइगर की दहाड़, पहले दिन आमिर-अक्षय को छोड़ा पीछे

सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। बॉक्स ऑफिस पर लाइगर ने पहले दिन कमाई के मामले में आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 26, 2022 पर 3:34 PM
Liger Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर लाइगर की दहाड़, पहले दिन आमिर-अक्षय को छोड़ा पीछे
हिंदी पट्टी में फिल्म का कलेक्शन थोड़ा फिका रहा है

Liger Box Office Collection: ऐसा लग रहा है विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) स्टारर एक्शन एंटरटेनर 'लाइगर (Liger)' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। लगातार फ्लॉप हो रहीं बॉलीवुड फिल्मों के बीच लाइगर रिलीज के पहले दिन सफल रही है। फिल्म को हिंदी और तेलुगु में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। वहीं विदेशी बॉक्स ऑफिस ने भी इसके कलेक्शन में सकारात्मक इजाफा किया है।

सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। बॉक्स ऑफिस पर लाइगर ने पहले दिन कमाई के मामले में आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। 'लाइगर' पहले दिन दुनियाभर में 33 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही है। विजय इस फिल्म में एक एमएमए फाइटर की भूमिका निभा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- The Kapil Sharma Show: सृष्टि रोडे को दिल देंगे कपिल शर्मा, चंदू नहीं बेचेगा चाय, कृष्णा अभिषेक ने किया बॉय-बॉय

लाइगर की एडवांस बुकिंग के बाद से ही अंदाजा लगाया जा रहा था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमाल करेगी। उम्मीद के मुताबिक, फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो यह आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' की कुल कमाई से ज्यादा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें