यूट्यूब स्टार और कॉमेडियन लिली सिंह (Lilly Singh) को ओवेरियन सिस्ट (ovarian cysts) का पता चलने के बाद अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। लिली ने बुधवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट में खुलासा किया है कि वह ओवेरी सिस्ट से ग्रसित हैं और वह काफी दर्द झेल रही हैं।
एक वीडियो को शेयर करते हुए 33 वर्षीय स्टार ने लिखा, आज का दिन मैंने इमरजेंसी रूम में बिताया। मेरी दोनों ओवेरी में सिस्ट है। मुझे इसे समझने दो। यह मुझे हर महीने में एक बार पीड़ित करेगा और इसके साथ ही यह मुझे मेरे पीरियड्स के दौरान भी परेशान करेगा। ए लिटिल लेट विथ लिल्ली सिंह टॉक शो के होस्ट सिंह ने कहा कि वह कमजोर और थका हुआ महसूस कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि इससे दर्द होता है और मैं थक गई हूं लेकिन मैं वास्तव में अपने अंगों से सबसे ज्यादा काम करने की उम्मीद करती हूं। आखिरकार मैं उनकी मां हूं। ओवेरियन सिस्ट एक तरह के तरल पदार्थ भरे छोटे-छोटे छाले या गांठें होती हैं, जो ओवरीज के अंदर बननी शुरू हो जाती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अंडाशय की इन गांठों को ओवेरियन सिस्ट कहा जाता है।
सिंह के पोस्ट अपलोड करते ही उनके फैंस इसपर कमेंट करके उनकी अच्छी सेहत ही कामना करनी शुरू कर दी। फैंस के अलावा कई सेलेब्रिटीज ने भी उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। सिंह की अप्रैल में एक नई किताब- बी ए ट्रायंगल: हाउ आई वॉन्ट फ्रॉम बीइंग लॉस्ट टू गेटिंग माई लाइफ इन शेप आने वाली है जिसमें उनकी व्यक्तिगत यात्रा को दर्शाया गया है।
उनकी पिछली किताब- हाउ टू बी अ बाव्स: ए गाइड टू कॉन्क्वेरिंग लाइफ- 2017 में प्रकाशित हुई थी। लिली सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल सुपरवुमन से काफी प्रसिद्धि पाई थी। उन्हें हाल ही में हुलु की कॉमेडी सीरीज डॉलफेस के दूसरे सीजन में देखा गया था।