Get App

Lilly Singh: इस गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं YouTube स्टार लिली सिंह, अस्पताल में भर्ती कॉमेडियन बोलीं- 'बहुत दर्द हो रहा है'

Lilly Singh ने बुधवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट में खुलासा किया है कि वह ओवेरी सिस्ट से ग्रसित हैं और वह काफी दर्द झेल रही हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 25, 2022 पर 2:13 PM
Lilly Singh: इस गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं YouTube स्टार लिली सिंह, अस्पताल में भर्ती कॉमेडियन बोलीं- 'बहुत दर्द हो रहा है'
Lilly Singh को ओवेरियन सिस्ट का पता चलने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है

यूट्यूब स्टार और कॉमेडियन लिली सिंह (Lilly Singh) को ओवेरियन सिस्ट (ovarian cysts) का पता चलने के बाद अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। लिली ने बुधवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट में खुलासा किया है कि वह ओवेरी सिस्ट से ग्रसित हैं और वह काफी दर्द झेल रही हैं।

एक वीडियो को शेयर करते हुए 33 वर्षीय स्टार ने लिखा, आज का दिन मैंने इमरजेंसी रूम में बिताया। मेरी दोनों ओवेरी में सिस्ट है। मुझे इसे समझने दो। यह मुझे हर महीने में एक बार पीड़ित करेगा और इसके साथ ही यह मुझे मेरे पीरियड्स के दौरान भी परेशान करेगा। ए लिटिल लेट विथ लिल्ली सिंह टॉक शो के होस्ट सिंह ने कहा कि वह कमजोर और थका हुआ महसूस कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि इससे दर्द होता है और मैं थक गई हूं लेकिन मैं वास्तव में अपने अंगों से सबसे ज्यादा काम करने की उम्मीद करती हूं। आखिरकार मैं उनकी मां हूं। ओवेरियन सिस्ट एक तरह के तरल पदार्थ भरे छोटे-छोटे छाले या गांठें होती हैं, जो ओवरीज के अंदर बननी शुरू हो जाती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अंडाशय की इन गांठों को ओवेरियन सिस्ट कहा जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें