सोनाक्षी सिन्हा की शादी में क्यों शामिल नहीं हुए भाई लव सिन्हा? अब बताई असली वजह

Sonakshi Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की जहीर इकबाल से शादी का विरोध करने वालों के खिलाफ आवाज उठाई। दिग्गज अभिनेता ने कहा कि शादी एक व्यक्तिगत पसंद है और किसी को भी उनकी बेटी के जीवन के फैसलों पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है

अपडेटेड Jul 02, 2024 पर 7:26 PM
Story continues below Advertisement
Sonakshi Sinha's Marriage: शत्रुघ्न सिन्हा को पिछले सप्ताह वार्षिक नियमित जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया था

Sonakshi Sinha: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने सात साल के प्रेम संबंध के बाद 23 जून को अपने प्रियजनों की मौजूदगी में शादी की थी। सोनाक्षी के घर एक निजी समारोह में दोनों ने कानूनी तौर पर विवाह किया। इसके बाद फिल्म जगत के अपने साथियों तथा दोस्तों के लिए उन्होंने एक पार्टी का आयोजन किया था। हालांकि, इस खास दिन पर सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा की अनुपस्थिति एक खालीपन की तरह थी। काफी दिनों से इस बात की चर्चा हो रही थी कि आखिर लव अपनी अपनी बहन की शादी में क्यों शामिल नहीं हुए। लव ने अब X (पूर्व में ट्विटर) पर खुद खुलासा कर दिया है वह शादी में क्यों शामिल नहीं हुए।

रविवार को लव ने टेलीग्राफ इंडिया का एक आर्टिकल शेयर किया, जिसमें कहा गया था कि उनके लिए परिवार हमेशा पहले आता है। उन्होंने लिखा, "मैंने शादी में शामिल न होने का फैसला क्यों किया। मेरे खिलाफ झूठे आधार पर ऑनलाइन अभियान चलाने से यह तथ्य नहीं बदलेगा कि मेरे लिए मेरा परिवार हमेशा पहले आता है।"

लव सिन्हा ने संकेत दिया है कि उनकी सोनाक्षी के ससुर इकबाल रत्नासी से नहीं बनती है। उन्होंने लिखा है कि वो कुछ लोगों से कभी नहीं जुड़ेंगे, चाहे जो हो जाए। सोनाक्षी के भाई ने बहन की शादी में शामिल नहीं होने की वजह पर पहली बार बात की है। दरअसल, हाल ही में टेलीग्राफ में एक खबर छपी थी, जिसमें जहीर इकबाल के पिता इकबाल रत्नासी की ED पूछताछ का जिक्र है।


इसके अलावा लव सिन्हा ने सोमवार को एक्स पर लिखा है, "मेरी शादी में शामिल न होने की वजह बेहद साफ है, मैं कुछ लोगों से कभी नहीं जुड़ सकता, चाहे जो हो जाए। मैं खुश हूं कि किसी मीडिया के व्यक्ति ने पीआर टीम की बेवजह की क्रिएटिव स्टोरी पर भरोसा करने की जगह इस पर रिसर्च की है।" भले ही लव ने शादी में शामिल नहीं होने का फैसला किया। लेकिन उनके माता-पिता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम और जुड़वां भाई कुश मुंबई के बांद्रा में हुई शादी समारोह में शामिल हुए।

शादी के बाद शत्रुघ्न अस्पताल में भर्ती

TMC सांसद एवं बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के कुछ ही दिन बाद बीमार हो गए। शादी के एक सप्ताह के अंदर ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उनके बेटे लव सिन्हा ने सोमवार को शत्रुघ्न सिन्हा के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताने के लिए शुभचिंतकों का आभार जताया। उन्होंने दोहराया कि उनके सांसद पिता को तेज बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी कोई सर्जरी नहीं हुई है।

सोनाक्षी सिन्हा की शादी दो दिन बाद 25 जून को शत्रुघ्न सिन्हा कथित तौर पर हादसे का शिकार हो गए। इस कथित घटना से एक दिन पहले 24 जून को बिहार के हिंदुवादी संगठन 'हिंदू शिव भवानी सेवा' ने जहीर इकबाल पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए सोनाक्षी सिन्हा से उनकी शादी को इस्लामीकरण की कोशिश करार दिया था।

77 वर्षीय शत्रुघ्न सिन्हा को पिछले सप्ताह वार्षिक नियमित जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया था। लव सिन्हा ने X पर कहा, "अपने पिता के स्वास्थ्य के संबंध में मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि कोई सर्जरी नहीं हुई है, और किसी को भी अपुष्ट समाचारों पर विश्वास नहीं करना चाहिए।"

ये भी पढ़ें- अंबानी परिवार ने गरीब कपल के लिए कराया सामूहिक विवाह का आयोजन, मुकेश और नीता अंबानी ने दिया आशीर्वाद

उन्होंने कहा, "हम अपने पिता को उनकी वार्षिक नियमित जांच के लिए अस्पताल ले गए, क्योंकि उन्हें बहुत तेज बुखार था। उन सभी का धन्यवाद जिन्होंने (मेरे पिता के स्वास्थ्य को लेकर) चिंता जताई है।" शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी को "सदी की शादी" करार दिया। सिन्हा पश्चिम बंगाल के आसनसोल से सासंद हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।