Madhuri Dixit: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की मां का निधन, मुंबई के वर्ली में होगा अंतिम संस्कार

Madhuri Dixit: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की मां का निधन हो गया है। आज सुबह 8.40 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। उनकी 90 साल बताई जा रही है। माधुरी ने पिछले साल जून में उनके जन्मदिन पर खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की थीं। माधुरी मां के बेहद करीब थीं। मां की मौत से माधुरी गहरे सदमे में है। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के वर्ली में होगा

अपडेटेड Mar 12, 2023 पर 12:55 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की मां श्रीमती स्नेहलता दीक्षित का आज सुबह निधन हो गया

Madhuri Dixit: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माधुरी की माता श्रीमती स्नेहलता दीक्षित का आज सुबह 8.40 बजे निधन हो गया है। उन्होंने 90 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। इस बात की जानकारी माधुरी दीक्षिक के पारिवारिक सहयोगी रिक्कू राकेश नाथ ने दी। मां की मौत से एक्ट्रेस गहरे सदमे में हैं। श्रीमती स्नेहलता का अंतिम संस्कार दोपहर 3.40 बजे मुंबई के वर्ली में होगा। हालांकि, एक्ट्रेस की मां के निधन का कारण अभी तक सामने नहीं आया है।

माधुरी दीक्षित अपनी मां के बेहद करीब थीं। ऐसे में वह अपने मां के जाने से बहुत ज्यादा दुखी हैं। माधुरी दीक्षित और उनके पति श्रीराम नेने ने कहा कि हमारी प्यारी प्यारी माता जी स्नेहलता दीक्षित आज सुबह अपने प्रियजनों के बीच से चली गईं। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे डॉ ई मूसा रोड, जीजामाता नगर, वर्ली मुंबई स्थित वैकुंठ धाम में होगा।

मां के साथ माधुरी का आखिरी बर्थडे


पिछले साल माधुरी दीक्षित ने अपनी मां का 90वां जन्मदिन मनाया था। एक्ट्रेस ने अपनी मां के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा था। अभिनेत्री ने लिखा था कि ‘जन्मदिन मुबारक हो, वो कहते हैं कि एक मां एक बेटी की सबसे अच्छी दोस्त होती है। आपने मेरे लिए जो कुछ भी किया है। आपने जो सबक सिखाया है। वह आपकी ओर से मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है। मैं आपके केवल अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करती हूं। माधुरी दीक्षित के करियर के शुरुआती दिनों में उनकी मां ने उनका बहुत सपोर्ट किया था। फिल्म की शूटिंग हो या फिर कोई इवेंट हो। उनकी मां हमेशा माधुरी के साथ रहती थीं।

ऑस्कर अवॉर्ड का ये है असली नाम, जीतने वालों का ट्रॉफी पर नहीं है हक, जानिए क्यों

मां के करीब थीं माधुरी

एक्ट्रेस कई बार कह चुकी हैं कि स्टार होने के बावजूद एक आम जिंदगी जीने में उनकी मां का बहुत बड़ा हाथ है। उनकी मां ने हमेशा उन्हें जमीन से जुड़े रहना सिखाया है। बता दें कि माधुरी (Madhuri Dixit) का जन्म एक मध्यमवर्गीय ब्राह्मण परिवार में स्नेहलता दीक्षित (Snehlata Dixit) और शंकर दीक्षित के घर हुआ था। माधुरी चार भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। माधुरी की दो बड़ी बहनें और एक बड़ा भाई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।