Get App

Madhuri Dixit: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की मां का निधन, मुंबई के वर्ली में होगा अंतिम संस्कार

Madhuri Dixit: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की मां का निधन हो गया है। आज सुबह 8.40 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। उनकी 90 साल बताई जा रही है। माधुरी ने पिछले साल जून में उनके जन्मदिन पर खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की थीं। माधुरी मां के बेहद करीब थीं। मां की मौत से माधुरी गहरे सदमे में है। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के वर्ली में होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 12, 2023 पर 12:55 PM
Madhuri Dixit: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की मां का निधन, मुंबई के वर्ली में होगा अंतिम संस्कार
बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की मां श्रीमती स्नेहलता दीक्षित का आज सुबह निधन हो गया

Madhuri Dixit: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माधुरी की माता श्रीमती स्नेहलता दीक्षित का आज सुबह 8.40 बजे निधन हो गया है। उन्होंने 90 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। इस बात की जानकारी माधुरी दीक्षिक के पारिवारिक सहयोगी रिक्कू राकेश नाथ ने दी। मां की मौत से एक्ट्रेस गहरे सदमे में हैं। श्रीमती स्नेहलता का अंतिम संस्कार दोपहर 3.40 बजे मुंबई के वर्ली में होगा। हालांकि, एक्ट्रेस की मां के निधन का कारण अभी तक सामने नहीं आया है।

माधुरी दीक्षित अपनी मां के बेहद करीब थीं। ऐसे में वह अपने मां के जाने से बहुत ज्यादा दुखी हैं। माधुरी दीक्षित और उनके पति श्रीराम नेने ने कहा कि हमारी प्यारी प्यारी माता जी स्नेहलता दीक्षित आज सुबह अपने प्रियजनों के बीच से चली गईं। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे डॉ ई मूसा रोड, जीजामाता नगर, वर्ली मुंबई स्थित वैकुंठ धाम में होगा।

मां के साथ माधुरी का आखिरी बर्थडे

पिछले साल माधुरी दीक्षित ने अपनी मां का 90वां जन्मदिन मनाया था। एक्ट्रेस ने अपनी मां के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा था। अभिनेत्री ने लिखा था कि ‘जन्मदिन मुबारक हो, वो कहते हैं कि एक मां एक बेटी की सबसे अच्छी दोस्त होती है। आपने मेरे लिए जो कुछ भी किया है। आपने जो सबक सिखाया है। वह आपकी ओर से मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है। मैं आपके केवल अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करती हूं। माधुरी दीक्षित के करियर के शुरुआती दिनों में उनकी मां ने उनका बहुत सपोर्ट किया था। फिल्म की शूटिंग हो या फिर कोई इवेंट हो। उनकी मां हमेशा माधुरी के साथ रहती थीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें