Nayanthara Dhanush Controversy: एक्ट्रेस नयनतारा के खिलाफ इस केस में धनुष की मिली बड़ी जीत, नेटफ्लिक्स को लगा बड़ा झटका

मद्रास हाई कोर्ट ने नेटफ्लिक्स इंडिया की याचिका को रिजेक्ट कर दिया है। इस याचिका में नेटफ्लिक्स ने धनुष के कॉपीराइट मामले को रद्द करने की मांग की थी। यह मामला नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल' में धनुष की फिल्म 'नानुम राउडी धान' के 3 सेकेंड के फुटेज को बिना परमिशन के इस्तेमाल करने से जुड़ा है

अपडेटेड Jan 28, 2025 पर 4:45 PM
Nayanthara Dhanush Controversy: मद्रास हाई कोर्ट ने नेटफ्लिक्स इंडिया की याचिका को खारिज कर दिया

साउथ एक्ट्रेस नयनतारा और सुपरस्टार धनुष के बीच पिछले काफी समय से चल रहा कॉपीराइट विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच मद्रास हाई कोर्ट ने नेटफ्लिक्स इंडिया की उस याचिका को रिजेक्ट कर दिया, जिसमें उन्होंने नयनतारा के खिलाफ धनुष के कॉपीराइट मुकदमे को रद्द करने की मांग की थी। धनुष ने नयनतारा पर आरोप लगाया था कि उन्होंने नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल' में उनकी फिल्म 'नानुम राउडी धान' के 3 सेकेंड के फुटेज को बिना परमिशन के इस्तेमाल किया था।

कोर्ट ने खारिज की नेटफ्लिक्स इंडिया की याचिका

लाइव लॉ के मुताबिक, मद्रास हाई कोर्ट में पिछले हफ्ते कॉपीराइट मामले की सुनवाई शुरू हुई, जिसमें नेटफ्लिक्स इंडिया ने धनुष द्वारा दायर किए गए मुकदमे को रिजेक्ट करने की मांग की थी। यह मामला इस बारे में था कि नयनतारा ने अपनी डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल' में धनुष की परमिशन के बिना उनकी फिल्म 'नानम राउडी धान' के फुटेज का इस्तेमाल किया था। अदालत ने नेटफ्लिक्स इंडिया की याचिका खारिज कर दी, जिसमें वे धनुष, नयनतारा, विग्नेश शिवन और उनकी प्रोडक्शन कंपनी के खिलाफ दायर कॉपीराइट मुकदमे को रद्द करने की मांग कर रहे थे।


धनुष की टीम ने नयनतारा पर लगाए ये आरोप

जानकारी के मुताबिक, नेटफ्लिक्स ने अपनी ओर से यह दावा किया कि फिल्म से नयनतारा और विग्नेश शिवन की एक फुटेज 2020 में पोस्ट की गई थी, लेकिन उस समय कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि डॉक्यूमेंट्री के रिलीज होने के एक हफ्ते बाद शिकायत दर्ज करवाई गई। इस पर धनुष की कानूनी टीम ने कहा कि जब ट्रेलर रिलीज हुआ था तो उन्होंने फुटेज के इस्तेमाल पर आपत्ति जताते हुए, एक ईमेल भेजा था लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। धनुष की टीम ने कहा कि न सिर्फ फुटेज का बिना परमिशन के इस्तेमाल किया गया, बल्कि फिल्म के कपड़े और हेयरस्टाइल भी प्रोडक्शन हाउस का अधिकार में थे।

कब शुरू हुआ विवाद

बता दें पिछले साल नवंबर में धनुष ने नयनतारा और विग्नेश शिवन के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज करवाया था। इसमें आरोप लगाया गया कि नयनतारा ने नेटफ्लिक्स की अपनी डॉक्यूमेंट्री में 'नानम राउडी धान' फिल्म के 3 सेकेंड के फुटेज का इस्तेमाल बिना परमिशन के किया। इस फुटेज में पर्दे के पीछे (बीटीएस) के सीन शामिल थे, जिन्हें कथित तौर पर धनुष की परमिशन के बिना दिखाया गया था। धनुष ने नोटिस में 10 करोड़ रुपये के मुआवजे की भी मांग की थी।

Saif Ali Khan: जुहू में घर क्यों नहीं खरीद पाए थे सैफ अली खान? खुद बताई ये हैरान करने वाली वजह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।