Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इस महीने की शुरुआत में 16 जनवरी को उनके घर पर एक चोर ने चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में सैफ को 6 जगहों पर चोट लगी थी, जिसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया था। जहां पर सैफ की सर्जरी की गई थी। सैफ अली खान अस्पताल में 5 दिन बिताने के बाद घर वापस आ गए हैं।
इसी बीच सैफ का एक थ्रो बैक इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें एक्टर अपने धर्म से जुड़े एक पर्सनल एक्सपीरिंयस के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस इंटरव्यू सैफ ने बताया था कि मुंबई के सबसे पॉश जुहू इलाके में वह घर इसलिए नहीं खरीद पाए क्योंकि वह एक मुस्लिम थे।
सैफ अली खान का पुराना वीडियो वायरल
इंटरव्यू के दौरान जब सैफ से यह पूछा गया कि क्या उन्हें विदेश में भी इस तरह के भेदभाव का सामना करना पड़ा है। इस पर सैफ ने जवाब दिया था, "यूएस में ऐसा नहीं हुआ, लेकिन भारत में मुझे इसका सामना करना पड़ा है। अगर आप मुस्लिम होकर जुहू में कोई फ्लैट खरीदने की कोशिश करोगे, तो लोग यह कहकर मना कर देते है की हम मुसलमानों को फ्लैट नहीं बेचते।"
इसके बाद सैफ ने भारत में धार्मिक तनावों पर बात करते हुए कहा, "भारत में धार्मिक तनाव तो हैं और शायद यही इस देश की खासियत है - इसे सहना और इससे निपटना। ह्युमैन नैचर कभी सरल नहीं होता और यह हमेशा ऐसा ही रहेगा। एक आदमी अपनी पत्नी से लड़ता है, भाई एक-दूसरे से लड़ते हैं तो यह स्वाभाविक है कि एक देश भी दूसरे देश से लड़ेगा और एक धर्म भी दूसरे धर्म से लड़ेगा। लड़ना कोई आसाधारण बात नहीं है। मुझे लगता है कि शांति और समझ आसाधारण हैं, इसलिए यह ठीक है।"
इस बीच, सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने उन आलोचकों को जवाब दिया है जो सैफ की सर्जरी के बाद जल्दी ठीक होने पर सवाल उठा रहे थे। सैफ पर 16 जनवरी को उनके घर पर एक हमलावर ने चाकू से हमला किया था, जिसके बाद एक्टर को लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सैफ को सर्जरी के पांच दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर लौटते समय वह चलने और हाथ हिलाने में सक्षम थे। कुछ लोग उनकी क्विक रिकवरी पर हैरान थे, लेकिन अब सबा ने एक पोस्ट के जरिए बताया कि इस जल्दी ठीक होने की वजह क्या है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे खुद को इस प्रोसेस के बारे में समझें और डाउट्स न करें।