साउथ एक्ट्रेस नयनतारा और सुपरस्टार धनुष के बीच पिछले काफी समय से चल रहा कॉपीराइट विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच मद्रास हाई कोर्ट ने नेटफ्लिक्स इंडिया की उस याचिका को रिजेक्ट कर दिया, जिसमें उन्होंने नयनतारा के खिलाफ धनुष के कॉपीराइट मुकदमे को रद्द करने की मांग की थी। धनुष ने नयनतारा पर आरोप लगाया था कि उन्होंने नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल' में उनकी फिल्म 'नानुम राउडी धान' के 3 सेकेंड के फुटेज को बिना परमिशन के इस्तेमाल किया था।
