महाराष्ट्र सरकार ने सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के सम्मान में सोमवार को सार्वजनिक अवकाश (public holiday) और एक दिन के शोक की घोषणा की है। अपनी सुनहरी आवाज से लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध करने वाली प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर का रविवार को मुंबई के एक अस्पताल में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं।
