Get App

Mahesh Babu Mother Death: तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू की मां का निधन, लंबी बीमारी के बाद हैदराबाद में ली आखिरी सांस

तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार दिग्गज अभिनेता महेश बाबू (Mahesh Babu Mother Death) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 28, 2022 पर 11:50 AM
Mahesh Babu Mother Death: तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू की मां का निधन, लंबी बीमारी के बाद हैदराबाद में ली आखिरी सांस
उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए पद्मालय स्टूडियोज में रखा जाएगा

तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार दिग्गज अभिनेता महेश बाबू (Mahesh Babu Mother Death) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, काफी दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार तड़के उन्होंने आखिरी सांस ली।

परिवार की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, उन्होंने बुधवार सुबह करीब 4 बजे अंतिम सांस ली। महेश बाबू की मां इंदिरा देवी पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ थीं। उनका अंतिम संस्कार महा प्रस्थानम में किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए पद्मालय स्टूडियोज में रखा जाएगा।

स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं इंदिरा देवी 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें