Mahima Chaudhry: बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, तस्वीरें देख पहचानना हुआ मुश्किल, देखें वीडियो

कभी अपनी खूबसूरती से फैंस की धड़कनों को तेज करने वाली महिमा चौधरी का लुक ब्रेस्ट कैंसर के बाद पूरी तरह से बदल गया है। एक्ट्रेस को देखकर उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया है। महिमा चौधरी को ब्रेस्ट कैंसर होने की खबर ने उनके फैंस को उदास कर दिया है

अपडेटेड Jun 09, 2022 पर 4:28 PM
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर कर महिमा चौधरी को 'हीरो' बताया है

'परदेस' और 'धड़कन' जैसी बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry) ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर महिमा चौधरी का एक वीडियो शेयर कर इस बारे में जानकारी दी है। इस मुश्किल दौर में अनुपम खेर उनकी ताकत बनकर उनके साथ खड़े हैं। अनुपम द्वारा शेयर किए गए वीडियो से ही महिमा के कैंसर के बारे में पता चला है।

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर कर महिमा चौधरी को 'हीरो' बताया है। इस खबर ने महिमा के फैंस को हैरान कर दिया है। ब्रेस्ट कैंसर की वजह से महिमा चौधरी का पूरा लुक ही बदल गया है। अभिनेत्री की तस्वीर और वीडियो देखकर उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है।

ये भी पढ़ें- नूपुर शर्मा के बाद AIMIM प्रमुख ओवैसी और यति नरसिंहानंद के खिलाफ भी दिल्ली में केस दर्ज


इस इमोशनल वीडियो में महिमा बताती हैं कि मुझे कोई लक्षण नहीं थे। मैं हर साल अपने रेगुलर टेस्ट करवाया करती थी। इसी दौरान सलाह मिली कि मुझे अपना टेस्ट करवाना चाहिए। इसके बाद मैंने जैसे ही ये सुना मैं बिना किसी को साथ लिए डॉक्टर के पास गई। वहां डॉक्टर्स ने मेरी जांच की और ये पता चला कि मुझे ब्रेस्ट कैंसर है।

महिमा आगे कहती हैं कि मेरे परिवार में सभी लोग बहादुर हैं, लेकिन मैं ऐसी नहीं थी। मैं हमेशा रोती रहती थी। फिर मेरी मुलाकात एक छोटे बच्चे से हुई। मैंने उसकी आवाज सुनी और उसने मुझे ताकत दी। उन्होंने बताया कि कीमो के दौरान मैंने उसे देखा और मैंने उससे बात करने की कोशिश की। मैंने उससे कहा कि आपकी दवाई इतनी सी है और मेरी दवाई तो इतनी ज्यादा है। उसने मुझे कहा कि इसी से तो ठीक होते हैं।

अभिनेत्री ने कहा कि मैंने उसको बोला कि बहुत तकलीफ होती है। मैं लेटी रहती हूं। इस पर उसने मुझे कहा कि मैं सिर्फ 5 दिन लेटता हूं। इसके बाद मैं खेलता हूं। इस पर अनुपम खेर ने महिमा से कहा कि तुम मेरी हीरो हो। महिमा चौधरी 'परदेस', 'दाग: द फायर', 'कुरुक्षेत्र', 'धड़कन', 'लज्जा', 'बागबान', 'ओम जय जगदीश', 'दिल है तुम्हारा' जैसी कई सफल फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।