Main Reason of Divorce in Film Industry: ऑस्कर अवार्ड जीतने वाले मशहूर गायक और संगीतकार एआर रहमान 29 वर्षों बाद अपनी पत्नी सायरा बानो से अलग हो गए हैं। इतने लंबे सफर के बाद उनकी पत्नी सायरा बानो ने तलाक का ऐलान किया और उनके इस बयान की पुष्टि एआर रहमान ने सोशल मीडिया पर कर दी। इस खुलासे ने उनके चाहने वालों को चौंका दिया और कयास लगाए जाने लगे कि आखिरकार इतने लंबे सफर के बाद एकाएक ब्रेक क्यों लगा। अब इसे लेकर सेलिब्रिटी वकील वंदना शाह ने सायरा की तरफ से आधिकारिक बयान जारी किया और साथ ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में शादी, फिर अलग होने के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए।
बेवफाई नहीं, बोरियत के चलते टूट रही शादियां
वंदना शाह के मुताबिक फिल्म इंडस्ट्री में बेवफाई नहीं बल्कि बोरियत के चलते शादियां टूटती हैं। सुनने में यह अजीब लगे लेकिन हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में वन नाइट स्टैंड काफी आम है लेकिन इसकी वजह से नहीं बल्कि रिश्ते में बोरियत लगने लगती है तो अलगाव का रास्ता अपना लेते हैं। वंदना के मुताबिक जब उन्हें अपने साथी से बोरियत होने लगती है तो वे दूसरी शादी कर लेते हैं।
परिवार के बाकी सदस्यों के दखल से भी बनता है दबाव
सिर्फ बेवफाई या नीरसता ही नहीं बल्कि परिवार के बाकी सदस्यों का दखल भी वैवाहिक रिश्ते पर दबाव बनाता है। उन्होंने इसे लेकर दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का एक उदाहरण भी दिया जहां ससुर का परिवार में इतना दबदबा है कि बेटे की चल नहीं पाती, जिसके चलते बहू की दिक्कतें बढ़ी। हालांकि वंदना के इस बयान पर लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि यहां किसका जिक्र हो रहा है। कुछ लोग इसे अभिषेक-ऐश्वर्या से जोड़ रहे हैं लेकिन वंदना ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जिक्र किया है तो कुछ लोग इसे सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य से जोड़ रहे हैं।