Get App

बेवफाई नहीं, इस वजह से फिल्म इंडस्ट्री में नहीं टिक पाती शादियां, सेलेब्रिटी वकील ने किया खुलासा

Main Reason of Divorce in Film Industry: एआर रहमान अपनी शादी के करीब 2 दशक बाद पत्नी सायरा बानो से अलग हो रहे हैं। शादीशुदा जोड़े ने अभी तक इस फैसले के पीछे के कारणों के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि सायरा बानो की वकील वंदना शाह ने फिल्म इंडस्ट्री में शादी, फिर अलग होने के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 20, 2024 पर 12:31 PM
बेवफाई नहीं, इस वजह से फिल्म इंडस्ट्री में नहीं टिक पाती शादियां, सेलेब्रिटी वकील ने किया खुलासा
जाने-माने संगीतकार और सिंगर एआर रहमान को लेकर चौंकानी वाली खबर सामने आई है। एआर रहमान अपनी शादी के 2 दशक बाद पत्नी सायरा बानो से अलग हो रहे हैं।

Main Reason of Divorce in Film Industry: ऑस्कर अवार्ड जीतने वाले मशहूर गायक और संगीतकार एआर रहमान 29 वर्षों बाद अपनी पत्नी सायरा बानो से अलग हो गए हैं। इतने लंबे सफर के बाद उनकी पत्नी सायरा बानो ने तलाक का ऐलान किया और उनके इस बयान की पुष्टि एआर रहमान ने सोशल मीडिया पर कर दी। इस खुलासे ने उनके चाहने वालों को चौंका दिया और कयास लगाए जाने लगे कि आखिरकार इतने लंबे सफर के बाद एकाएक ब्रेक क्यों लगा। अब इसे लेकर सेलिब्रिटी वकील वंदना शाह ने सायरा की तरफ से आधिकारिक बयान जारी किया और साथ ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में शादी, फिर अलग होने के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए।

बेवफाई नहीं, बोरियत के चलते टूट रही शादियां

वंदना शाह के मुताबिक फिल्म इंडस्ट्री में बेवफाई नहीं बल्कि बोरियत के चलते शादियां टूटती हैं। सुनने में यह अजीब लगे लेकिन हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में वन नाइट स्टैंड काफी आम है लेकिन इसकी वजह से नहीं बल्कि रिश्ते में बोरियत लगने लगती है तो अलगाव का रास्ता अपना लेते हैं। वंदना के मुताबिक जब उन्हें अपने साथी से बोरियत होने लगती है तो वे दूसरी शादी कर लेते हैं।

परिवार के बाकी सदस्यों के दखल से भी बनता है दबाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें