Get App

Malaika Arora Father Suicide: मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने किया सुसाइड, छठी मंजिल से कूदकर दी जान

Malaika Arora Father Death: मुंबई पुलिस ने बताया कि एक्ट्रेस के पिता ने छत से कूदकर अपनी जान दे दी है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है। घटना के वक्त मलाइका अरोड़ा पुणे में थीं, जिसके बाद वह मुंबई के लिए तुरंत निकल चुकी हैं। ये घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुई, जिसके बाद मलाइके पिता अनिल अरोड़ा को बाबा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक वो दम तोड़ चुके थे

Shubham Sharmaअपडेटेड Sep 11, 2024 पर 1:14 PM
Malaika Arora Father Suicide: मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने किया सुसाइड, छठी मंजिल से कूदकर दी जान
Malaika Arora Father Suicide: मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर दी जान

मंबुई से एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर आ रही है। एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोड़ा के पिता ने आत्महत्या कर ली है। मुंबई पुलिस ने बताया कि एक्ट्रेस के पिता ने छत से कूदकर अपनी जान दे दी है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है। घटना के वक्त मलाइका अरोड़ा पुणे में थीं, जिसके बाद वह मुंबई के लिए तुरंत निकल चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक, ये घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुई, जिसके बाद मलाइके पिता अनिल अरोड़ा को बाबा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक वो दम तोड़ चुके थे। अभी उनके शव को उसी अस्पताल में रखा गया है।

सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे एक वीडियो में, मलाइका के पूर्व पति, अभिनेता-निर्माता अरबाज खान को बुधवार दोपहर अनिल अरोड़ा के घर के बाहर, पुलिस अधिकारियों से बात करते और स्थिति का जायजा लेते देखा गया।

उनके घर के आसपास के एरिया में भारी पुलिस तैनाती देखी गई। इमारत के बाहर एक एम्बुलेंस भी खड़ी की गई थी।

मलाइका अरोड़ा के माता-पिता का हो चुका था तलाक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें