मलयालम फिल्म और टीवी अभिनेता दिलीप शंकर आज सुबह एक होटल के कमरे में मृत पाए गए। एक्टर के अचानक मौत से मलयालम टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। इंडस्ट्री के उनके दोस्तों और प्रशंसकों के लिए यह खबर बेहद चौंकाने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर चार दिन एक शो की शूटिंग के लिए तिरुवनंतपुरम के एक होटल में रुके थे।
होटल स्टाफ ने दिलीप शंकर के कमरे में उनको मृत देखा, जिसके तुरंत बाद पुलिस को बुलाया गया। एक्टर के मौत के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
दो दिनों से बाहर नहीं निकले थे एक्टर
कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलीप शंकर चार दिन पहले टेलीविजन शो पंचाग्नि की शूटिंग के लिए तिरुवनंतपुरम के वनरोस जंक्शन के पास एक होटल में रुके थे। एर्नाकुलम के रहने वाले लोग एक्टर को दो दिनों से अपने कमरे से बाहर निकलते हुए नहीं देखा था। रविवार की सुबह उनके कमरे से बदबू आने पर होटल स्टाफ कमरे में घुसे और उनको मृत पाया। होटल स्टाफ ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
दिलीप शंकर के साथ शो में काम कर रहे निर्देशक मनोज ने मनोरमा से बताया कि शूटिंग में दो दिन का ब्रेक था। इस दौरान दिलीप उनके या फिर उनके किसी भी को-एक्टर्स के फोन का जवाब नहीं दिया। इसके साथ ही मनोज ने यह भी बताया कि दिलीप कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।
मलयालम फिल्म और टेलीविजन जगत में दिलीप शंकर एक एक जाना-पहचाना चेहरा थे। उन्होंने 'अम्मारियाथे', 'सुंदरी' और पंचाग्नि जैसे हिट टीवी शो में अपने अभिनय से लोकप्रियता हासिल की थी। इसके अलावा, वह 'नॉर्थ 24' (2013) और 'चप्पा कुरीश' जैसी बेहतरीन फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।