मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी बनीं महामंडलेश्वर! महाकुंभ में लिया संन्यास, नाम भी बदला, वीडियो वायरल

Mamta Kulkarni News: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। 1990 के दशक में कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहीं ममता ने हाल ही में महाकुंभ 2025 में शिरकत की, जहां उन्होंने संन्यास ने की घोषणा की। अब वह यामाई ममता नंद गिरी के नाम से जानी जाएंगी। वह किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनेंगी

अपडेटेड Jan 24, 2025 पर 6:39 PM
Story continues below Advertisement
Mamta Kulkarni News: रिपोर्ट के मुताबिक बालीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी महामंडलेश्वर बन गई हैं

Mamta Kulkarni News: मशहूर फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचकर महामंडलेश्वर बन गई हैं। दैनिक भास्कार की रिपोर्ट के मुताबिक, 1990 के दशक में कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहीं ममता किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनी हैं। उन्होंने शुक्रवार (24 जनवरी) को संगम तट पर पिंडदान किया। इस दौरान उन्होंने संन्यास लेने की घोषणा की। उनका नया नाम अब श्री यामाई ममता नंद गिरी होगा। अब उनका सिर्फ आधिकारिक तौर प रपट्टाभिषेक रह गया है। किन्नर अखाड़ा ने अभिनेत्री को ये पदवी दी है।

उन्होंने शुक्रवार को किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। दोनों के बीच घंटों तक महामंडलेश्वर बनने को लेकर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि काशी, अयोध्या और संगम में ममता कुलकर्णी रहेंगी। किन्नर अखाड़े ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने की खबरों को लेकर पूरी गोपनीयता बरती है।

संगम पर की पिंडदान 


ममता कुलकर्णी शुक्रवार शाम संगम पर पिंडदान कीं। एबीपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जल्द ही उनका आधिकारिक तौर पर राज्याभिषेक किन्नर अखाड़े में होगा। साथ ही, उन्हें आज से नया नाम भी दिया जा रहा है। अब उन्हें 'श्री यामाई ममता नंद गिरि (Shri Yamai Mamta Nand Giri)' के नाम से जाना जाएगा।

किन्नर अखाड़े की आचार्य से की मुलाकात

ममता ने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी जय अंबानंद गिरि से मुलाकात की है। इस मुलाकात की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आए हैं। तस्वीरों में वह भगवा वस्त्र पहने और गले में रुद्राक्ष की माला पहने नजर आ रही हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

उन्होंने कहा, ''महाकुंभ में आना और इसकी भव्यता को देखना मेरे लिए बहुत यादगार पल है। यह मेरा सौभाग्य होगा कि मैं भी महाकुंभ के इस पावन अवसर की साक्षी बन रही हूं।''

'किन्नर अखाड़ा' का इतिहास

वर्ष 2015 में सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने 'किन्नर अखाड़ा' की स्थापना की थी। लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने अपनी टीम के साथ मिलकर ट्रांसजेंडर समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने का काम शुरू किया। 'किन्नर अखाड़ा' की स्थापना के पीछे का उद्देश्य समाज में 'किन्नरों' को सम्मान दिलाना है।

52 वर्षीय ममता 1990 के दशक में घर-घर में एक लोकप्रिय नाम थीं। उन्होंने करण अर्जुन, क्रांतिवीर, सबसे बड़ा खिलाड़ी, चाइना गेट और आंदोलन सहित कई सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग किया है। उनकी आखिरी हिंदी फिल्म 2002 में रिलीज हुई 'कभी तुम कभी हम' थी।

View this post on Instagram

A post shared by Mamta Kulkarni

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।