Get App

Mamta Kulkarni 25 साल बाद भारत वापस लौटीं, घर आते ही छलके आंसू

ममता कुलकर्णी, 1990 के दशक में कई हिट फिल्मों में काम किया। उन्होंने 25 साल बाद भारत लौटने पर अपनी भावनाएं इंस्टाग्राम वीडियो में व्यक्त की, जिसमें वह भावुक दिखीं। ममता विवादों में भी रही हैं, खासकर 2016 में नशीली दवाओं के मामले में। अदालत ने उन्हें आरोपों से मुक्त कर दिया। अब वह नए सिरे से करियर की शुरुआत करने की उम्मीद जताई हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 04, 2024 पर 8:51 PM
Mamta Kulkarni 25 साल बाद भारत वापस लौटीं, घर आते ही छलके आंसू
भारत वापस लौटीं ममता कुलकर्णी

ममता कुलकर्णी एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री थीं जिन्होंने 1990 के दशक में बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया, जैसे करण अर्जुन, बाज़ीगर, और वक्त हमारा है। ममता की छवि एक ग्लैमरस और बोल्ड अभिनेत्री की रही है, लेकिन बाद में वो फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गईं। इसके बाद उनका नाम कई कानूनी विवादों में जुड़ा, और वह मीडिया की नजरों से गायब हो गईं। अब 25 साल बाद भारत लौटने पर उन्होंने अपनी भावनाएं वक्त की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर अपनी मातृभूमि पर लौटने का अनुभव साझा किया। वीडियो में ममता भावुक  नजर आईं।

ममता ने बताया कि 25 साल बाद भारत लौटना उनके लिए बेहद खास था। उन्होंने कहा कि जब उनकी फ्लाइट भारत के ऊपर से गुजरी, तो अपने देश की झलक देखकर वह भावुक हो गईं। मुंबई एयरपोर्ट पर कदम रखते ही पुरानी यादें ताजा हो गईं और वह आंसुओं को रोक नहीं पाईं। यह उनके लिए गहरे भावुक पल था।

विवादों में घिरीं ममता कुलकर्णी 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें