मनोज वाजपेयी ने शेयर किया अपनी लाइफ को ये अनोखा किस्सा, बोले फ्लाइट में इतनी ज्यादा पी ली शराब की हो गए थे बेहोश

मनोज वाजपेयी ने पेरिस में अभिनेता ने कर्ली टेल्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान अपनी जिंदगी से जुड़ा ये मजाकिया किस्सा शेयर किया। मनोज वाजपेयी ने इस इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब उनको अपनी पहली इंटरनेशनल उड़ान के दौरान ये पता चला कि फ्लाइट में ड्रिंक्स फ्री है तो उन्होंने इसका इतना ज्यादा सेवन कर लिया कि वे ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। मनोज वाजपेयी ने यह किस्सा शेयर करते हुए बताया कि जब मैं थियेटर कर रहा था तो उस दौरान में पेरिस गया था

अपडेटेड Apr 17, 2023 पर 7:22 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मनोज बाजपाई ने अपनी पहली विदेशी उड़ान के बारे में एक बेहद ही मजाकिया किस्सा शेयर किया है

भारत के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक मनोज वाजपेयी ने अपनी पहली विदेशी उड़ान के बारे में एक बेहद ही मजाकिया किस्सा शेयर किया है। मनोज वाजपेयी ने पेरिस में अभिनेता ने कर्ली टेल्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान अपनी जिंदगी से जुड़ा ये मजाकिया किस्सा शेयर किया। मनोज वाजपेयी ने इस इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब उनको अपनी पहली इंटरनेशनल उड़ान के दौरान ये पता चला कि फ्लाइट में ड्रिंक्स फ्री है तो उन्होंने इसका इतना ज्यादा सेवन कर लिया कि वे ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे।

मनोज वाजपेयी ने शेयर किया किस्सा

मनोज वाजपेयी ने यह किस्सा शेयर करते हुए बताया कि जब मैं थियेटर कर रहा था तो उस दौरान में पेरिस गया था। वह मेरी पहली इंटरनेशन यात्रा थी। उड़ान के दौरान मुझे शराब ऑफर की गई तो मैंने मना कर दिया मुझे लगा कि इसके लिए मुझे पैसे देने होंगे। थियेटर के दौरान मैं वहां पर एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए गया था तो वहां जाने के बाद मुझे पता चला कि फ्लाइट में परोसी जाने वाली शराब फ्री रहती है। फिर वापस आने के दौरान मैंने इतनी ज्यादा शराब पी ली कि मुझसे ठीक से खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था।

रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को एनिवर्सरी पर गिफ्ट किया महंगा पर्स, किसी SUV कार के बराबर है इसकी कीमत


पेरिस के दौरान मनोज ने सीखीं ये चीजें

मनोज ने बताया कि पेरिस यात्रा के दौरान उनको कई सारी नई चीजें भी सीखने को मिलीं। मनोज ने बताया कि उन्होंने पेरिस यात्रा के दौरान चॉप स्टिक से खाना सीखा। हालांकि वे अपनी इस कोशिश में कामयाब नहीं हो सके। मनोज ने बताया कि पेरिस में एक पार्टी के दौरान उन्होंने चॉप स्टिक्स से लोगों को खाते देखा। फिर मैनें भी ऐसा ही करने की कोशिश की लेकिन मुझसे हर बार खाना गिर जाता था। मेरी बेटी को भी इस बात का काफी बुरा लगा कि उसके पापा चॉपस्टिक्स से नहीं खा पा रहे हैं। हालांकि अब मैं चॉपस्टिक्स से खाना सीख चुका हूं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।