रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को एनिवर्सरी पर गिफ्ट किया महंगा पर्स, किसी SUV कार के बराबर है इसकी कीमत

अभिनेता रणबीर कपूर को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर एक ब्लैक शॉपिंग बैग के साथ स्पॉट किया गया था। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक रणबीर ने इस बैग को लंदन स्थित चैनल आउटलेट से खरीदा था। आलिया को भी एनिवर्सरी के दौरान पिंक कलर के स्लिंग बैग के साथ स्पॉट किया गया था। इस बैग की कीमत लगभग 12,250 डॉलर बताई जा रही है। अगर भारतीय करेंसी में देखें तो यह कीमत 10 लाख रुपये के आस पास तक जाती है

अपडेटेड Apr 17, 2023 पर 3:46 PM
रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट (Ranbir Kapoor And Alia Bhatt) ने बीते शुक्रवार को अपनी शादी की पहली सालगिरह को सेलिब्रेट किया।

बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल में से एक अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट (Ranbir Kapoor And Alia Bhatt) ने बीते शुक्रवार को अपनी शादी की पहली सालगिरह को सेलिब्रेट किया। इस खास दिन पर दोनों ही कपल बांद्रा स्थित अपने आवास पर ही मौजूद थे। इस दौरान दोनों ही कपल बेहद ही कैजुअल ऑउटफिट में नजर आ रहे थे हालांकि इस दौरान आलिया भट्ट के एक गुलाबी स्लिंग बैग ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। ऐसा भी कहा जा रहा है यह बैग रणबीर ने आलिया को एनिवर्सरी गिफ्ट के तौर पर दिया है।

मुंबई ऐयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे रणबीर कपूर

अभिनेता रणबीर कपूर को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर एक ब्लैक शॉपिंग बैग के साथ स्पॉट किया गया था। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक रणबीर ने इस बैग को लंदन स्थित चैनल आउटलेट से खरीदा था। आलिया को भी एनिवर्सरी के दौरान पिंक कलर के स्लिंग बैग के साथ स्पॉट किया गया था। हालांकि इस बात की कोई भी ऑफीशियल कंफर्मेशन नहीं है कि इसे रणबीर ने ही आलिया को गिफ्ट किया था। इस बैग की कीमत लगभग 12,250 डॉलर बताई जा रही है। अगर भारतीय करेंसी में देखें तो यह कीमत 10 लाख रुपये के आस पास तक जाती है।

The Kapil Sharma Show: जानिए क्यों बद हो रहा है कपिल शर्मा शो, इस दिन आएगा आखिरी एपिसोड


आलिया ने शेयर की रणबीर के साथ फोटो

अपनी एनिवर्सरी के मौके पर आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरों को भी साझा किया। इस दौरान आलिया ने उस तस्वीर को भी साझा किया जब रणबीर ने आलिया को केन्या में प्रपोज किया था। साथ ही इस दौरान आलिया ने शादी समारोह के दौरान हल्दी की रस्म की तस्वीरों को भी शेयर किया। इसके अलावा आलिया ने उस तस्वीर को भी शेयर किया जब रणबीर ने उनको शादी के प्रपोज किया था। शादी की सालगिरह पर मीडिया से बातचीत के दौरान आलिया के रणबीर के गाल पर किस करने की तस्वीर भी काफी ट्रेंड हो रही है।

पिछले साल हुई थी दोनों की शादी

आलिया और रणबीर कपूर पिछले साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंधे थे। इस शादी में उनके कुछ करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे। नवंबर 2022 में, दंपति ने अपनी पहली संतान, बेटी राहा का स्वागत किया। रणबीर कपूर इन दिनों एनिमल की शूटिंग में बिजी हैं। रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी फिल्म का हिस्सा हैं। रणबीर आखिरी बार तू झूठी मैं मक्कार में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। दूसरी ओर, आलिया, करण जौहर द्वारा निर्देशित रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह के साथ अभिनय करेंगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।