The Kapil Sharma Show: जानिए क्यों बद हो रहा है कपिल शर्मा शो, इस दिन आएगा आखिरी एपिसोड

The Kapil Sharma Show: पिछले कई सालों से सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) प्रसारित हो रहा है। अब यह कुछ समय के लिए बंद होने वाला है। इस शो का आखिरी एपिसोड जून में आने वाला है, जानिए क्यों बंद हो रहा है ये शो

अपडेटेड Apr 17, 2023 पर 2:36 PM
Story continues below Advertisement
The Kapil Sharma Show: नया सीजन कब आएगा इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है

The Kapil Sharma Show: अगर आपको भी द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) पसंद  है तो आपके लिए बुरी खबर है। यह शो बंद होने जा रहा है। लेकिन चिंता की बात नहीं है क्योंकि अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक,  यह शो कुछ दिनों के लिए ऑफ एयर होने वाला है। इस शो का आखिरी एपिसोड जून में आने वाला है। शो बंद करने के बारे में कपिल शर्मा का कहना है कि वह कुछ दिनों के लिए ब्रेक लेकर अपने परिवार के साथ वक्त बिताना चाहते हैं। लिहाजा शो का प्रसारण कुछ समय के लिए बंद हो सकता है। जून में इस सीजन का आखिरी एपिसोड शूट होगा।

वहीं शो को कुछ समय तक बंद करने से कलाकारों को ब्रेक मिलता है। इससे शो में कुछ नया बदलाव भी किया जा सकता है। पिछले कई साल से 'द कपिल शो' फैंस को एंटरटेन कर रहा है। इस शो की जर्नी दो अलग अलग चैनल पर देखी गई। हर बार कॉमेडियन Kapil Sharma इसे होस्ट करते हैं। अपनी टोली के साथ नई नई थीम पर इस कार्यक्रम को चलाते हैं। हालांकि अभी तक यह फाइनल नहीं हुआ है कि यह दोबारा कब शुरू होगा।

ब्रेक से मिलता है फायदा


इस बीच शो के मेकर्स का कहना है कि कपिल के सीजनल ब्रेक लेने से शो को फायदा हुआ है। इस ब्रेक में हमें कंटेंट और कास्ट के बारे में सोचने का मौका मिल जाता है। कॉमेडी करना मुश्किल है। शो में बोरियत न आने लगे। कंटेंट रिपीट न हो इन बातों का ध्यान रखना पड़ता है। कपिल के ब्रेक लेने के बाद हम फ्रेश स्टार्ट करेंगे। शो के कैरेक्टर और कास्ट पर काम करेंगे। शो के लिए नया फॉर्मेट भी तय किया जा सकता है। मेकर्स का कहना है कि अभी तक शो की लास्ट डेट फाइनल नहीं हुई है। लेकिन मई तक शूटिंग पूरी करने की कोशिश की जाएगी। जून में शो का आखिरी एपिसोड देखने को मिल सकता है।

Kapil Sharma Show छोड़ने के 6 साल बाद एक बार फिर TV पर वापसी कर रहे हैं सुनील ग्रोवर

देश से बाहर जाएंगे कपिल शर्मा

वहीं ये भी कहा जा रहा है कि कपिल शर्मा के कई इंटरनेशनल टूर लाइन-अप हैं। उनका शेड्यूल काफी टाइट है। ऐसे में उन्हें भी एक ब्रेक की सख्त जरूरत है। जिससे वो अपनी दूसरी कमिटमेंट्स को पूरा कर सकें। फिलहाल The Kapil Sharma Show का नया सीजन कब आएगा। इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

पहले भी ले चुके हैं ब्रेक

इससे पहले साल 2021 और 2022 में भी कपिल शर्मा ने लंबा ब्रेक लिया था। करीब 6 महीने के ब्रेक के बाद नए कास्ट मेंबर्स के साथ कपिल अपने शो पर वापस लौटे थे। लेकिन, आखिरी बार जब कपिल ने शो पर कम बैक किया था तब उनके साथ कृष्णा अभिषेक और चंदन प्रभाकर नहीं लौटे थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।