भारत के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक मनोज वाजपेयी ने अपनी पहली विदेशी उड़ान के बारे में एक बेहद ही मजाकिया किस्सा शेयर किया है। मनोज वाजपेयी ने पेरिस में अभिनेता ने कर्ली टेल्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान अपनी जिंदगी से जुड़ा ये मजाकिया किस्सा शेयर किया। मनोज वाजपेयी ने इस इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब उनको अपनी पहली इंटरनेशनल उड़ान के दौरान ये पता चला कि फ्लाइट में ड्रिंक्स फ्री है तो उन्होंने इसका इतना ज्यादा सेवन कर लिया कि वे ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे।
