The Family Man 3 की शूटिंग हुई खत्म, 'श्रीकांत तिवारी' को देखने के लिए करना होगा थोड़ा और इंतजार

The Family Man Season 3: मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके पहले और दूसरे सीजन को काफी पसंद किया गया था। अब मनोज बाजपेयी ने खुद अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसके तीसरे सीजन को लेकर बड़ा अपडेट दिया है

अपडेटेड Dec 29, 2024 पर 2:56 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
The Family Man 3: मनोज बाजपेयी ने बताया कि 'द फैमिली मैन' सीरीज की आधिकारिक तौर पर शूटिंग पूरी कर ली गई है

The Family Man 3: मनोज बाजपेयी की 'द फैमिली मैन' वेब सीरीज सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले एक्शन सीरीज में से एक है। इसके तीसरे सीजन का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में मनोज बाजपेयी ने इस सीरीज को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। एक्टर ने बताया कि 'द फैमिली मैन' सीरीज की आधिकारिक तौर पर शूटिंग पूरी कर ली गई है।

मनोज बाजपेयी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "शूटिंग पूरी हो गई! फैमिली मैन 3 के लिए! और थोड़ा इंतजार।" वहीं शूटिंग खत्म होने के बाद टीम ने एक केक भी कट किया है।


कौन-कौन है सीरीज में

इस सीरीज में मनोज बाजपेयी श्रीकांत तिवारी का किरदार निभा रहे हैं जो एक मिडिल क्लास व्यक्ति है। वह थ्रेट एनालिसिस एंड सर्विलांस सेल (TASC) के लिए जासूसी का काम करते हैं। श्रीकांत तिवारी के रोल में दुबारा से मनोज बाजपेयी को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। वहीं इस सीरीज में प्रियामणि श्रीकांत (मनोज बाजपेयी) के किरदार की पत्नी की भूमिका में निभा रही है। सीरीज में शारिब हाश्मी के रोल को भी काफी पसंद किया गया है, वह सीरीज में श्रीकांत (मनोज बाजपेयी) के दोस्त और सहयोगी बने हैं।

प्राइम वीडियो पर आएंगी सीरीज

राज निदिमोरू और कृष्णा डीके निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर सीरीज 'द फैमिली मैन' प्राइम वीडियो पर वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। राज और डीके ने सुमन कुमार के साथ मिलकर इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले भी लिखा है। इसके डायलॉग सुमित अरोड़ा और सुमन कुमार ने तैयार किए हैं। इस सीरीज में मनोज बाजपेयी के अलावा प्रियामणि, शारिब हाशमी, अश्लेषा ठाकुर, शरद केलकर, नीरज माधव, सनी हिंदुजा और वेदांत सिन्हा जैसे कलाकार शामिल है।

ऐसा कहा जा रहा है कि 'द फैमिली मैन' का तीसरा सीजन COVID-19 महामारी पर बेस्ड होगा। यह जल्द ही प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा। बता दें, सीरीज के दूसरे सीजन में दक्षिण भारतीय स्टार सामंथा रुथ प्रभु मुख्य खलनायक की भूमिका में नजर आई थीं।

Rajesh Khanna Birthday: जब राजेश खन्ना को 'खून से खत' लिखती थी लड़कियां, 'काका' के बर्थडे पर जानें ये अनोखा किस्सा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।