मसाबा को मिला हमसफर, नीना गुप्ता की बेटी ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी

Masaba Gupta ने अपने बॉयफ्रेंड सत्यदीप मिश्रा से शादी कर ली है। मशहूर फैशन डिजाइनर और एक्ट्रेस मसाबा ने शुक्रवार की सुबह अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Masaba Gupta Instagram) से अपनी शादी के बारे में सबको बताया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से शादी की तस्वीरें भी साझा कीं

अपडेटेड Jan 27, 2023 पर 2:11 PM
Masaba Gupta ने अपने बॉयफ्रेंड सत्यदीप मिश्रा से शादी कर ली है

मशहूर बॉलिवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) की बेटी मसाबा गुप्ता (Masaba Gupta) ने अपने बॉयफ्रेंड सत्यदीप मिश्रा से शादी कर ली है। मशहूर फैशन डिजाइनर और एक्ट्रेस मसाबा ने शुक्रवार की सुबह अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Masaba Gupta Instagram) से अपनी शादी के बारे में सबको बताया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से शादी की तस्वीरें भी साझा कीं। मसाबा ने इस दौरान गुलाबी रंग का लहंगा पहन रखा था। उनके हसबैंड भी गुलाबी रंग के कुर्ता पायजामा में थे।

कोर्ट मैरिज कर चुना एक दूसरे को जीवन साथी

मसाबा और आदित्य मिश्रा ने कोर्ट मैरिज करते हुए एक दूसरे को अपना जीवन साथी चुना। मसाबा ने अपनी शादी की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए इसके लिए एक कैप्शन भी लिखा। मसाबा ने लिखा कि मैंने आज सुबह अपने प्यार के सागर से शादी कर ली। यहां मुझे जीवन भर का प्यार, शांति और खुशी मिलेगी। रिया कपूर, आथिया शेट्टी, अनन्या पांडे, आयुष्मान खुराना और दिया मिर्जा सहित कई सारे बॉलिवुड सेलेब्स ने कपल को शादी की शुभकामाएं दीं।

Hardik Pandya: कप्तान हार्दिक पंड्या ने धोनी के साथ फोटो शेयर कर 'शोले 2' का किया ऐलान! जय-वीरू की तस्वीर हुई वायरल


क्या कहा मसाबा ने

वोग इंडिया से बात करते हुए मसाबा ने कहा कि हमने हाउस ऑफ मसाबा के नए ब्राइडल कलेक्शन के आउटफिट्स को पहना था। यह एक सिंपल कोर्ट मैरिज थी। हमने अपनी शादी के फंक्शन को काफी छोटे तरीके से रखने का फैसला किया था। हम ऐसे ही शादी करना चाहते थे और हम आगे भी बड़ा जश्न नहीं मनाएंगे। हालांकि हम करीब 70-80 उन लोगों के लिए एक पार्टी रखेंगे जिनका हमारे साथ बेहद करीबी और सार्थक रिश्ता रहा है। मसाबा ने कहा हम अपनी शादी के लिए काफी ज्यादा पैसा बर्बाद नहीं करना चाहते थे। हम अपनी शादी को बेहद ही प्राइवेट रखना चाहते थे और केवल अपने परिवार की मौजूदगी चाहते थे। हम दोनों ने देखा है कि इतने महत्वपूर्ण दिन पर परेशान होने का कोई मतलब नहीं है। यह हम दोनों के लिए एक निजी क्षण था जिसका हम आनंद उठाना चाहते थे।

सेट पर हुई थी सत्यदीप से मुलाकात

बता दें कि सत्यदीप से मसाबा गुप्ता की मुलाकात मसाबा मसाबा नाम के शो के सेट पर हुई थी। दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने इस शो में मसाबा के एक्स हसबैंड की रोल किया था। यह दोनों की पिछले कुछ वक्त से डेटिंग कर रहे थे। बता दें कि दोनों की यह दूसरी शादी है। जहां मसाबा की शादी मधु मंटेना से हुई थी वहीं सत्यदीप की शादी अदिति राव हैदरी से हुई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।