Hardik Pandya: कप्तान हार्दिक पंड्या ने धोनी के साथ फोटो शेयर कर 'शोले 2' का किया ऐलान! जय-वीरू की तस्वीर हुई वायरल

Sholay 2: हार्दिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दो तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह धोनी के साथ बाइक पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। हार्दिक ड्राइवर की सीट पर हैं, जबकि धोनी बगल वाली सीट में बैठे दिखाई दे रहे हैं। दोनों बिल्कुल जय-वीरू की तरह लग रहे हैं। हार्दिक ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "शोले 2 कमिंग सून"

अपडेटेड Jan 26, 2023 पर 3:40 PM
Sholay 2: टीम इंडिया बुधवार को रांची पहुंची। इसके बाद पंड्या अपने सबसे अच्छे दोस्त धोनी से मिलने उनके घर पहुंचे

भारतीय टी20 टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के बीच काफी अच्छे संबंध है। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या हमेशा धोनी को अपना आइडल बताते रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले टी20 मुकाबले से पहले वह बुधवार को धोनी से मिलने उनके घर पहुंचे। हार्दिक पांड्या ने धोनी के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जो काफी वायरल हो रही है। हार्दिक ने फोटो के साथ में कैप्शन लिखा- 'शोले 2 जल्द आ रहा है (Sholay 2 Is Coming)।'

हार्दिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दो तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह धोनी के साथ बाइक पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। हार्दिक ड्राइवर की सीट पर हैं, जबकि धोनी बगल वाली सीट में बैठे दिखाई दे रहे हैं। दोनों बिल्कुल जय-वीरू की तरह लग रहे हैं। हार्दिक ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "शोले 2 कमिंग सून।"

बता दें कि इस तरह की बाइक का इस्तेमाल अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र (Amitabh Bachchan and Dharmendra) की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शोले' में हुआ था। फिल्म की रिलीज के बाद यह बाइक चर्चा में आई थी। इसके बाद से आम लोगों के बीच इसे शोले वाली बाइक के नाम से जाना जाता है।


ये भी पढ़ें- क्रिकेटर मोहम्मद शमी को कोर्ट से लगा बड़ा झटका, पत्नी हसीन जहां को हर महीने देने होंगे इतने रुपए

दरअसल, हार्दिक भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले टी20 मैच के लिए रांची में हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने हाल ही में न्यूजीलैंड को वनडे सीरीज में 3-0 से रौंदा था। अब देखना होगा कि क्या वह कीवी टीम के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारत को जीत दिला पाते हैं या नहीं।

रांची पहुंची टीम इंडिया

हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच के लिए रांची पहुंची। एमएस धोनी का गृहनगर दोनों टीमों की मेजबानी करेगा। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 27 जनवरी को झारखंड की राजधानी रांची में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि तीसरा और अंतिम टी20 मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो टीम मैनेजमेंट रोहित शर्मा को सिर्फ टेस्ट और वनडे में कप्तान बनाए रखने के पक्ष में है। जबकि हार्दिक पंड्या को 2024 टी20 वर्ल्ड कप से पहले नेतृत्वकर्ता के तौर पर तैयार किया जा रहा है। उन्हें लगातार दो टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है। रोहित शर्मा हाल ही में टीम के लिए वनडे सीरीज में कप्तानी की थी। वहीं, न्यूजीलैंड से पहले हार्दिक पांड्या श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी टीम इंडिया के कप्तान थे। उनकी कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से मात दी दी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।