Harnaaz Sandhu Miss Universe 2021: भारत की हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu) ने मिस यूनिवर्स 2021 (Miss Universe 2021) का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत को यह खिताब 21 साल बाद मिला है। दुनिया भर के 80 प्रतियोगियों में हरनाज के सिर पर मिस यूनिवर्स का ताजा सजा है। इससे पहले एक्ट्रेस लारा दत्ता ने साल 2000 में ये खिताब अपने नाम किया था। लारा दत्ता से पहले एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने साल 1994 में मिस यूनिवर्स का क्राउन अपने नाम किया था।
