Get App

Miss Universe 2024: डेनमार्क की विक्टोरिया कजेर बनीं मिस यूनिवर्स, रिया सिंघा बाहर, करोड़ों भारतीयों का टूटा दिल

Miss Universe 2024 Winner: डेनमार्क की विक्टोरिया कजेर थेलविग ने मिस यूनिवर्स 2024 का खिताब जीत लिया है। यह 73वां मिस यूनिवर्स था। मिस यूनिवर्स 2024 ब्यूटी पेजेंट मैक्सिको में आयोजित किया गया था। भारतीय समय के अनुसार सुबह 6 बजे से इसका फाइनल शुरू हुआ। भारत की तरफ से रिया सिंघा ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 17, 2024 पर 11:27 AM
Miss Universe 2024: डेनमार्क की विक्टोरिया कजेर बनीं मिस यूनिवर्स, रिया सिंघा बाहर, करोड़ों भारतीयों का टूटा दिल
Miss Universe 2024 Winner: मिस यूनिवर्स 2024 की प्रतियोगिता में करीब 125 देशों के लोगो ने हिस्सा लिया था।

मिस यूनिवर्स 2024 के विजेता के नाम का ऐलान कर दिया गया है। डेनमार्क की विक्टोरिया केजर थेलविग ने मिस यूनिवर्स 2024 खिताब जीत लिया है। पिछले साल की निकारागुआ की मिस यूनिवर्स की विनर रहीं शेन्निस पालासियोस (Sheynnis Palacios) ने इस साल की मिस यूनिवर्स विजेता को विनर का ताज पहनाया। भारत की तरफ से इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालीं रिया सिंघा टॉप-12 से बाहर हो गई थीं। इस प्रतियोगिता में 130 कंटेस्टेंट्स ने 125 देशों से हिस्सा लिया था। पहली रनर-अप नाइजीरिया की चिडिम्मा अडेटशिना, दूसरी रनर-अप मैक्सिको की मारिया फर्नांडा बेल्ट्रान, तीसरी रनर-अप थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगस्री और चौथी रनर-अप वेनेज़ुएला की इलियाना मार्केज़ रहीं।

मिस यूनिवर्स 2024 का ग्रांड फिनाले में इंडिया की रिया सिंघा भी शामिल हुई। उन्होंने टॉप 30 में अपनी जगह पक्‍की कर ली थी, लेकिन टॉप 12 में जगह नहीं बना सकीं। रिया सिंघा इससे पहले इसी साल मिस यूनिवर्स इंडिया ब्यूटी पेजेंट की भी विजेता रहीं थीं। भारत के पास इस साल चौथी बार इस खिताब को जीतने का मौका था।

मिस यूनिवर्स 2024: टॉप 5 फाइनलिस्ट

मैक्सिको में आयोजित होने वाली 73वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए टॉप 5 फाइनलिस्टों की घोषणा की गई। इसमें मेक्सिको, नाइजीरिया, थाईलैंड, वेनेजुएला और डेनमार्क फाइनल में पहुंचे थे। वहीं टॉप 12 में मिस बोलीविया, मिस मैक्सिको, मिस वेनेज़ुएला, मिस अर्जेंटीना, मिस प्यूर्टो रिको, मिस नाइजीरिया, मिस रूस, मिस चिली, मिस थाईलैंड, मिस डेनमार्क, मिस पेरू, मिस कनाडा ने जगह बना ली थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें