Miss World 2023 in India: 27 साल बाद भारत में हो रहा है Miss World 2023, जानिए कब से शुरू होगी प्रतियोगिता

Miss World 2023 in India: मिस वर्ल्ड पेजेंट का 71वां एडिशन इस बार भारत में होगा। इस प्रतियोगिता में 130 देशों के चैंपियन एक महीने तक अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। यह ग्रांड फिनाले नवंबर या दिसंबर में होगा। हालांकि अभी तक तारीख का जिक्र नहीं किया गया है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही तारीख का ऐलान हो जाएगा

अपडेटेड Jun 09, 2023 पर 9:32 AM
Miss World 2023 in India: तीन दशक के बाद भारत में दुनियाभर की महिलाओं के बीच मिस वर्ल्ड के ताज के लिए फाइनल कॉम्पटीशन होगा

Miss World 2023 in India: मिस वर्ल्ड 2023 ब्यूटी पेजेंट इवेंट का आयोजन इस बार भारत में होने जा रहा है। देश में यह आयोजन करीब 3 दशक के बाद हो रहा है। इस बात की जानकारी मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और CEO मिस जूलिया मॉर्ले (Julia Morley) ने दी है। पिछली बार देश में इस प्रतियोगिता का आयोजन 1996 में किया गया था। शुरुआती दौर में मिस वर्ल्ड का 71वां एडिशन संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates - UAE) में होना था। लेकिन इसे अब भारत में शिफ्ट कर दिया गया है। इस प्रतियोगिता में 130 देशों के चैम्पियन एक महीने तक अपने कला का प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी गई।

मिस वर्ल्ड का बहुप्रतीक्षित 71वां एडिशन इस साल नवंबर या दिसंबर में होने की उम्मीद है। हालांकि अभी तक तारीख का जिक्र नहीं किया गया है। संभावना जताई जा रही है कि तारीख का ऐलान हो जाएगा।

जूलिया मॉर्ले ने कही यह बात


इस प्रतियोगिता के बारे में जूलिया मॉर्ले ने कहा कि मुझे ये अनाउंस करते हुए बेहद खुशी हो रही कि 71वां मिस वर्ल्ड का फिनाले इस बार भारत में होने जा रहा है। भारत से मेरा हमेशा से खास लगाव रहा है। 30 साल पहले जब में यहां आई थी तभी भारत में मेरे दिल में बस गया था। हम आपकी अनूठी और विविध संस्कृति, विश्व स्तर के आकर्षण और लुभावनी जगहों को बाकी दुनिया के साथ साझा करने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं साल 2022 में मिस वर्ल्ड की विनर रही कैरोलीना बिएलावस्का (Karolina Bielawska) ने इस बात पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि 'भारत खुली बाहों से इस इवेंट का वेलकम करने के लिए तैयार है।

ये भारतीय जीत चुकी हैं मिस वर्ल्ड का ताज

मिस वर्ल्ड-2023 प्रतियोगिता में नंदिनी गुप्ता भारत की तरफ से भाग लेंगी। मौजूदा मिस इंडिया सिनी शेट्टी भी भारत के इस कार्यक्रम की मेजबानी करेंगी। भारत में अब तक कई हसीनाओं ने 'मिस वर्ल्ड' का ताज अपने सिर सजाया है। रीता फारिया, बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन, डायना हेडन, युक्ता मुखी, प्रियंका चोपड़ा और साल 2017 में मानुषी छिल्लर ने जीता है। बता दें कि मिस वर्ल्ड 2022 करोलिना बिलावस्का ने बीते दिन गोवा के सीएम प्रमोद सावंत से मुलाकात की थी। इस मीटिंग में मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट की मेजबानी को लेकर भी चर्चा हुई थी।

माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट नहीं! इस एक्ट्रेस ने सबसे पहले ली थी फिल्मों के लिए 1 करोड़ फीस

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।