Miss World 2023 in India: मिस वर्ल्ड 2023 ब्यूटी पेजेंट इवेंट का आयोजन इस बार भारत में होने जा रहा है। देश में यह आयोजन करीब 3 दशक के बाद हो रहा है। इस बात की जानकारी मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और CEO मिस जूलिया मॉर्ले (Julia Morley) ने दी है। पिछली बार देश में इस प्रतियोगिता का आयोजन 1996 में किया गया था। शुरुआती दौर में मिस वर्ल्ड का 71वां एडिशन संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates - UAE) में होना था। लेकिन इसे अब भारत में शिफ्ट कर दिया गया है। इस प्रतियोगिता में 130 देशों के चैम्पियन एक महीने तक अपने कला का प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी गई।
