Get App

Gaspard Ulliel Die: मार्वल की 'मून नाइट' सीरीज के स्टार अभिनेता गैस्पर्ड उलील का स्की के दौरान निधन, 37 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

गैस्पार्ड उलील को उनके फैंस अब मार्वल की आगामी सीरीज 'मून लाइट' में देख सकेगें

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2022 पर 10:40 AM
Gaspard Ulliel Die: मार्वल की 'मून नाइट' सीरीज के स्टार अभिनेता गैस्पर्ड उलील का स्की के दौरान निधन, 37 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
फ्रांसीसी प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर दिवंगत अभिनेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है

फ्रेंच सिनेमा से एक दुखद न्यूज़ सामने आई है। फ्रांसीसी सिनेमा के सबसे प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक और मार्वल की आगामी 'मून नाइट' (Moon Knight) सीरीज के स्टार गैस्पर्ड उलील (Gaspard Ulliel) का बुधवार को एक स्की दुर्घटना (Ski Accident) के बाद निधन हो गया। वह 37 वर्ष के थे। गैस्पर्ड उलील के आकस्मिक मौत की खबर से फ्रेंच सिनेमा के फैंस हैरान हैं। अभिनेता को उनके फैंस अब मार्वल की आगामी सीरीज 'मून लाइट' में देख सकेगें।

समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, फ्रांस में एक स्कीइंग के दौरान ये हादसा हुआ और जिसमें उनका निधन हो गया। उलील की अचानक मौत की खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। अभिनेता के परिवार और स्थानीय एजेंट ने कहा कि दो बार के सीजर विजेता अभिनेता (Cesar-winning actor) को सिर में चोट लगने के बाद मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

Covaxin और Covishield की वैक्सीन अब मिलेगी बाजार में, सरकारी एक्सपर्ट पैनल ने की सिफारिश

रिपोर्ट के अनुसार, गैस्पर्ड उलील दक्षिणपूर्वी फ्रांस में मॉन्टवालेजन (Montvalezan) टाउन में स्की के लिए गए थे, जहां उनके साथ ये दर्दनाक हादसा हुआ। उनकी इस तरह हुई मौत से उनके फैंस और फ्रेंच इंडस्ट्री विश्वास नहीं कर पा रही है। गैस्पर्ड की मौत पर उनके फ्रांस के कई स्टार्स ने शोक व्यक्त किया है। गैस्पर्ड उलील का नाम फ्रेंच सिनेमा के उम्दा अभिनेताओं में शुमार था। उन्होंने कई फिल्मों में अपने हुनर का दम दिखाया था और दर्शकों का दिल जीता था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें