Moosewala Murder Case: बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आए सिद्धू मूसेवाला? जानने के लिए NIA ने सिंगर अफसाना खान से की पूछताछ

पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि हत्या के मामले में हाल ही में छापेमारी के बाद से सेलिब्रिटी के NIA के रडार पर होने के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ने खान को पूछताछ के लिए बुलाया था

अपडेटेड Oct 26, 2022 पर 2:20 PM
Story continues below Advertisement
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में NIA ने सिंगर अफसाना खान से की पूछताछ

Sidhu Moosewala Murder Case: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड (Sidhu Moosewala murder) में मशहूर पंजाबी गायिका अफसाना खान (Afsana Khan) से पांच घंटे तक पूछताछ की। News18 ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि हत्या के मामले में हाल ही में छापेमारी के बाद से सेलिब्रिटी के NIA के रडार पर होने के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ने खान को पूछताछ के लिए बुलाया था।

सूत्रों ने आगे कहा कि हत्या का मकसद 'व्यक्तिगत दुश्मनी' था। अफसाना खान से सवाल किया गया था कि आखिरकार सिंगर मूसेवाला लॉरेंस बिश्नोई गैंगस्टर गैंग के रडार पर क्यों थे।

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि NIA को शक है कि अफसाना खान का भी हत्या के मामले में हाथ हो सकता है। इसमें कहा गया है कि NIA को संदेह है कि अफसाना और बंबिहा गैंग के बीच संबंध हैं। मूसेवाला अफसाना खान को अपनी बहन की तरह मानते थे।


दरअसल, बंबिहा गैंग और लॉरेंस बिश्नोई गैंग दोनों एक दूसरे के दुश्मन हैं। सिद्धू की मौत के बाद उनकी हत्या का आरोप बिश्नोई गैंग पर लगा था।

यह भी कहा जाता है कि बिश्नोई गैंग को मूसेवाला पर बंबिहा गैंग का करीबी होने का शक था और NIA ने गैंगस्टर नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए दो छापे मारे।

Sidhu Moosewala Murder: सिद्धू मूसेवाला पर पहली गोली चलाने वाला शूटर मन्नू कुसा और जगरूप सिंह रूपा पुलिस एनकाउंटर में ढेर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मूसेवाला के परिवार ने अफसाना के बारे में पुलिस से शिकायत की थी और मनसा पुलिस ने पंजाबी गायिका से पूछताछ के लिए नोटिस दिया था, लेकिन फिर वह कहीं बाहर होने का हवाला देकर 'भाग गईं।'

अफसाना को नोटिस भेजने के पीछे कारण यह था कि मूसेवाला के परिवार ने पुलिस शिकायत में कहा था कि गायक का गाना लीक हो गया था। उस समय सिद्धू के परिवार ने कुछ गायकों पर शक था और कुछ म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनियों पर भी शक जताया था।

28 साल के सिद्धू मूसेवाला की इसी साल 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जब गायक किसी काम से घर से निकले थे, तब हत्यारों ने AK-47, AK-94 समेत कई हथियारों से करीब 30 राउंड फायरिंग की थी।

गैंग लीडर लॉरेंस बिश्नोई के साथी गैंगस्टर गोल्डी बरार ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।