Sidhu Moosewala Murder: सिद्धू मूसेवाला पर पहली गोली चलाने वाला शूटर मन्नू कुसा और जगरूप सिंह रूपा पुलिस एनकाउंटर में ढेर

Sidhu Moosewala Murder: ADGP प्रमोद बान ने मीडिया को बताया कि चार घंटे से ज्यादा समय तक चली मुठभेड़ में गैंगस्टर जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मन्नू कुसा मारे गए

अपडेटेड Jul 20, 2022 पर 5:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल दो गैंगस्टरों को पंजाब पुलिस ने किया ढेर

Sidhu Moosewala Murder Case: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की हत्या में शामिल दो गैंगस्टरों (Gangster) को पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने बुधवार को अमृतसर में एक मुठभेड़ (Amritsar Encounter) में मार गिराया है। एक अधिकारी ने ये जानकारी दी है। अटारी सीमा के पास होशियार नगर गांव में गोलीबारी के दौरान कुल चार गैंगस्टर मारे गए।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) प्रमोद बान ने मीडिया को बताया कि चार घंटे से ज्यादा समय तक चली मुठभेड़ में गैंगस्टर जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मन्नू कुसा मारे गए। उनके पास से एक AK-47 और एक पिस्टल बरामद हुई है।

ADGP प्रमोद बान ने आगे बताया, "मूस वाला हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर मुठभेड़ में मारे गए। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में गोला-बारूद के साथ एक AK-47 और एक पिस्टल भी बरामद किया है। तीन पुलिसकर्मियों को भी मामूली चोटें आई हैं।"


एक वीडियो जर्नलिस्ट भी हुआ घायल

21 जून को मोगा जिले के समालसर में दोनों को बाइक चलाते हुए हाल ही में एक CCTV फुटेज सामने आया था। जानकारी के आधार पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, इलाके की घेराबंदी कर दी गई थी और स्थानीय लोगों को घर के अंदर रहने के लिए कहा गया था।

एक निजी मीडिया चैनल के सिकंदर मट्टू नाम का वीडियो जर्नलिस्ट बदमाशों की गोली से घायल हो गया था।

दरअसल पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स का ये ऑपरेशन भकना गांव में चल रहा था। ये दोनों 52 दिन तक पुलिस को चकमा देते रहे। लेकिन आज पुलिस ने इन्हें घेर लिया था।

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का बड़ा दावा- सिद्धू मूसेवाला ने जान बचाने के लिए दिया था 2 करोड़ रुपये का ऑफर

जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मन्नू कुसा दोनों जग्गू भगनपुरिया गैंग के थे। मूसेवाला हत्याकांड के लिए भगनपुरिया ने इन शूटर्स को लॉरेंस बिश्नोई को मुहैया कराया था।

मन्नू कुस्सा पर आरोप है कि उसने मूसेवाला पर AK-47 राइफल से पहली गोली चलाई थी। वह और जगरूप रूपा उन तीन संदिग्ध शूटर में शामिल थेस जो फरार थे। उनमें से दीपक मुंडी का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

गैंगस्टर जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मन्नू कुसा गैंगस्टर जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मन्नू कुसा

पंजाब, दिल्ली और मुंबई की पुलिस ने हत्या के मामले में कई दूसरे आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस हत्या की साजिश कथित तौर पर कनाडा में रह रहे गोल्डी बरार ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिल कर रची थी।

शुभदीप सिंह सिद्धू, जिन्हें सिद्धू मूसेवाला के नाम से भी जाना जाता है, उनकी 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।