गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का बड़ा दावा- सिद्धू मूसेवाला ने जान बचाने के लिए दिया था 2 करोड़ रुपये का ऑफर

न्यूज 18 को भेज एक वीडियो में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ नकाब पहने हुए दिखाई दे रहा है। उसने कहा कि चुनाव के दौरान मूसेवाला के लोगों ने उससे कहा था कि आप उसकी जान बख्श दो, हम आपको दो करोड़ रुपये दिए देंगे

अपडेटेड Jul 15, 2022 पर 1:07 PM
Story continues below Advertisement
लोकप्रिय पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसकी गैंग पर शिकंजा कसते देख कनाडा में बैठा गैंगस्टर गोल्डी बराड़ (Goldie Brar) ने एक वीडियो जारी कर News18 पर बड़ा खुलासा किया है। गोल्डी ने दावा किया है कि मूसेवाला ने अपनी जान बचाने के लिए 2 करोड़ का ऑफर दिया था। उसने कहा कि हमे भाई के खून का बदला लेना था, इसलिए उसे मार दिया।

न्यूज 18 के मुताबिक, पंजाब और दिल्ली पुलिस ने यह वीडियो गोल्डी बराड़ के ही होने की पुष्टि की है। हालांकि, मनी कंट्रोल इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो में बराड़ नकाब पहने हुए दिखाई दे रहा है। उसने कहा कि चुनाव के दौरान मूसेवाला के लोगों ने उससे कहा था कि आप उसकी जान बख्श दो, हम आपको दो करोड़ रुपये दिए देंगे।

उसके बाद आपको गुरुद्धारा साहिब में जाकर कसम खानी पड़ेगी कि आप सिद्धू मूसेवाला का कुछ भी नहीं करोगे। बराड़ ने कहा कि इस ऑफर को मैंने ठुकरा दिया था, क्योंकि वह किसी भी सूरत में मूसेवाला से समझौता नहीं करना चाहता था।


मूसेवाला को मिल रहे समर्थन ने भड़का है गोल्डी

गोल्डी ने कहा कि विक्की मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल के बाद पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान मूसेवाला ने उसे दो करोड़ का ऑफर दिया था। दरअसल, वह मूसेवाला को मिल रहे समर्थन से भड़का हुआ है। गोल्डी ने वीडियो में कहा कि जीते जी 95 फीसदी लोग उसे गालियां निकालते थे। लेकिन मौत के बाद अचानक सब उसके समर्थन में आ गए।

ये भी पढ़ें- Sri Lanka Crisis: गोटाबाया राजपक्षे के बाद अब कौन होगा श्रीलंका का नया राष्ट्रपति? ये 3 नाम रेस में है सबसे आगे

भाइयों के कत्ल का लिया बदला

बराड़ ने वीडियो में मूसेवाला की हत्या की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि हमारे दो भाइयों के कत्ल में उसका हाथ था। इसलिए हमने दोनों के नुकसान की भरपाई की है। हमें सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने का कोई पछतावा नहीं है।

मिड्डूखेड़ा और गुरलाल बराड़ की हत्या के बारे में बात करते हुए गोल्डी बराड़ ने कहा कि उनके कत्ल के मामले में कानून ने सही तरीके से काम नहीं किया। कानून ने अपना काम नहीं किया और हमने हथियार उठाकर बदला ले लिया।

बराड़ ने कहा कि सिद्धू को पता था कि हम उसे मारने वाले थे और हमने भी उसे बता कर ही उसका कत्ल किया है। गौरतलब है कि लोकप्रिय पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।