Ekta Kapoor: जेल जा सकती हैं एकता कपूर? इस वेब सीरीज को लेकर 'हिंदुस्तानी भाऊ' ने दर्ज कराई थी शिकायत

Ekta Kapoor: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर निर्माता एकता कपूर कानूनी मुसीबत में फंस गई हैं। यूट्यूबर 'हिंदुस्तानी भाऊ' उर्फ 'विकास पाठक' ने एकता कपूर की वेब सीरीज को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। अब कोर्ट ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं

अपडेटेड Feb 16, 2025 पर 3:15 PM
Ekta Kapoor: एकता कपूर के खिलाफ दर्ज आपराधिक शिकायत की होगी जांच

Ekta Kapoor: एकता कपूर फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई है। पोड्युसर एक्ता कपूर ने कई हिट टीवी शोज के साथ वेब सीरीज भी बनाई हैं। हाल ही में मुंबई की एक अदालत ने शनिवार को पुलिस को निर्देश दिया कि वेब सीरीज में भारतीय सैनिकों के कथित अपमान के आरोप में एकता कपूर के खिलाफ दर्ज आपराधिक शिकायत की जांच की जाएं। एकता कपूर के खिलाफ यह शिकायत यूट्यूबर विकास पाठक उर्फ 'हिंदुस्तानी भाऊ' ने दर्ज करवाई थी।

बांद्रा की मजिस्ट्रेट अदालत ने पुलिस को 9 मई तक रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया है। यह जांच दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 202 के तहत हो रही है, जिसमें मजिस्ट्रेट खुद जांच कर सकता है या पुलिस को जांच के लिए कह सकता है।

शिकायत में क्या कहा गया


इस मामले में एकता कपूर के साथ उनके ओटीटी प्लेटफॉर्म 'ऑल्ट बालाजी' और उनके माता-पिता शोभा व जीतेंद्र कपूर का भी नाम शामिल है। अधिवक्ता अली काशिफ खान देशमुख के जरिए दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 'ऑल्ट बालाजी' की एक वेब सीरीज के एक एपिसोड में एक सैन्य अधिकारी को अनुचित तरीके से दिखाया गया। शिकायतकर्ता विकास पाठक को यह एपिसोड मई 2020 में मिला था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने भारतीय सेना की वर्दी और राष्ट्रीय प्रतीक को अनुचित तरीके से दिखाकर देश की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाई है।

कौन है विकास पाठक

विकास पाठक एक मशहूर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। सोशल मीडिया पर इनको हिंदुस्तानी भाऊ के नाम से जाना जाता है। विकास मुंबई के खार में रहते हैं और अपने वीडियो के लिए काफी फेमस है। साल 2019 में वे रियलिटी शो'बिग बॉस 13' का भी हिस्सा रह चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है और वे कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं।

Sanam Teri Kasam: 'मेरे पति की किस्मत...', पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन ने फिल्म की सफलता पर दिया अपना रिएक्शन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।