Lawrence Bishnoi Hitlist Name: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अब गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का अगला टारगेट कॉमेडियन और 'बिग बॉस 17' के विजेता मुनव्वर फारुकी हैं। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से ही वर्तमान में गेमिंग शो 'प्लेग्राउंड सीजन 4' की मेजबानी कर रहे मुनव्वर फारुकी सुर्खियों में हैं। कॉमेडियन कथित तौर पर बिश्नोई गैंग की 'हिट लिस्ट' में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने इसी वजह से मुनव्वर की सुरक्षा बढ़ा दी है। लॉरेंस बिश्नोई अभी साबरमती जेल में बंद है। 12 अक्टूबर की रात NCP नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique Murder) की हत्या की कथित साजिश रचने में बिश्नोई का नाम सामने आया है।
