Sobhita Dhulipala-Naga Chaitanya Wedding Date: साउथ एक्टर नागा चैतन्य जल्द ही शोभिता धुलिपाला के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सगाई के बाद से ही कपल इंडस्ट्री का सबसे चर्चित जोड़ों बन गया हैं। पिछले महीने पारंपरिक गोधुमा रायी पसुपु दंचतम समारोह के साथ इनके वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत हुई थी। हाल ही में सोशल मीडिया पर इन दोनों की शादी का कार्ड वायरल हो गया है, जिसमें कपल की वेडिंग डेट भी सामने आई है।
